सागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Tiger Attack Sagar: दुर्गावती टाइगर रिजर्व की मुहली रेंज में दो बाघ सक्रिय, वन श्रमिक पर हमले के बाद हाथी गश्त में दिखा शावक, वन विभाग ने जारी किया कड़े विलेख का अलर्ट।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर में टाइगरों का आतंक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tiger Attack Forest Department Worker In Sagar: मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुहली रेंज में अब एक नहीं, बल्कि दो बाघ सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में वनकर्मी और एक ग्रामीण पर हुए हमलों के बाद वन विभाग ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
हाथियों से की गई गश्त के दौरान महावत को एक बाघ का शावक भी दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को सागर जिले के रहली के मुहली रेंज में नियमित गश्त के दौरान एक बाघ ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल हुए वन श्रमिक
इस हमले में वन श्रमिक बाबूलाल रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में गहरी चोट आई। घटना के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में हाथियों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया ताकि हमलावर बाघ की पहचान की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार
विदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
सागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
उज्जैन में रिश्तों की मिसाल, ससुर ने विधवा बहू को बनाया बेटी; खुद मंडप में बैठकर किया ऐतिहासिक कन्यादान
गश्त के दौरान दिखाई दिया बाघ का शावक
गश्त के दौरान घटनास्थल के आसपास एक बाघ का शावक दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2025 की कैमरा ट्रैपिंग में भी इसी शावक की तस्वीर कैद हुई थी। उस समय उसकी उम्र करीब 9 से 12 महीने आंकी गई थी, जबकि अब उसकी उम्र लगभग 15 से 18 महीने हो चुकी है।
इससे पहले भी हमला कर चुका है बाघ
इससे पहले पटना मुहली क्षेत्र में भी एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला किया था। शुरुआत में माना जा रहा था कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही बाघ है लेकिन विस्तृत जांच, वनकर्मियों के बयान, पंजों के निशान और अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के कैमरा ट्रैप के फोटो के विश्लेषण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि दोनों घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल थे।
मुहली रेंज में बाघिन और शावक सक्रिय
वन विभाग ने पुष्टि की है कि मुहली रेंज में एक वयस्क बाघिन और एक युवा बाघ शावक सक्रिय हैं। दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने जंगल से लगे गांवों के लोगों से सतर्क रहने, बिना जरूरत जंगल की ओर न जाने और किसी भी बाघ की गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: दमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार
फिलहाल विभाग का पूरा फोकस वन्यजीवों और स्थानीय लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। मुहली रेंज में दो बाघों की मौजूदगी ने वन विभाग की चिंता तो बढ़ाई ही है, साथ ही आसपास के ग्रामीणों में भी सतर्कता का माहौल बना दिया है।
