उज्जैन के झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार और पाइप से हमला, एक गंभीर घायल
Land dispute in Ujjain : झलारिया गांव में खेत की बाउंड्री विवाद को लेकर हुए संघर्ष में तलवार और पाइप से हमला कर युवक अरबाज को गंभीर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: अजय नीमा
घायल युवक (फोटो सोर्स-नवभारत)
Ujjain Crime News: उज्जैन जिले के ग्राम झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार पड़ोसी मोसिन, सादिक और शब्बीर खान ट्रैक्टर की मदद से खेत की बाउंड्री के खंभे उखाड़ रहे थे। जब खेत मालिक पक्ष ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
फरियादी पर पाइप से किया हमला
फरियादी शब्बीर खान ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
बीच-बचाव करने आए भतीजे पर तलवार से वार
विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे फरियादी के भतीजे अरबाज को भी आरोपियों ने निशाना बनाया। आरोप है कि उस पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में अरबाज के सिर, कान, कंधे और कमर पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला काफी उग्र था और इससे युवक लहूलुहान हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा
नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप
सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था जनसैलाब, 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्रयागराज में खूनी खेल: घर के बाहर सो रही दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू
ग्रामीणों ने बचाई जान
घटना के दौरान मौजूद अल्ताफ और सिकंदर ने बीच-बचाव कर घायल अरबाज की जान बचाई। उनके हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़े: उज्जैन में आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला: 3 साल की मासूम का चेहरा नोचा, आए 55 टांके, इंदौर में चल रहा इलाज
गंभीर हालत में उज्जैन रेफर, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल अरबाज को बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
