सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में बड़ा एक्शन; उज्जैन में 20 अवैध मकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज हो गई है। कोर्ट के आदेश पर मदीना कॉलोनी के पीछे नगर निगम ने 20 अवैध मकान को हटाया है, जिसके तहत तीन हेक्टेयर आरक्षित मेला भूमि को मुक्त कराया गया।
- Written By: सजल रघुवंशी
उज्जैन प्रशासन का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Municipal Corporation Action Anti Encroachment: उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम ने जूना सोमवारिया क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी के पीछे सिंहस्थ के लिए आरक्षित जमीन पर बने 20 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान निगम का अमला जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर मौजूद रहा। हालांकि, प्रभावित परिवारों को पहले अपने घरों से सामान निकालने का पर्याप्त समय दिया गया।
सिंहस्थ के लिए आरक्षित है तीन हेक्टेयर भूमि
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी टंकी के पीछे करीब तीन हेक्टेयर भूमि सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित है। पिछले कई वर्षों में इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के लिए यह भूमि अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां मेले के दौरान बड़े शिविरों एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थापना की जानी है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: 3 घंटे की तलाश, लाखों का सामान बरामद; CCTV और सागर पुलिस की सतर्कता से महिला को मिला खोया बैग
ट्विशा शर्मा केस: गवाह के साथ कथित मारपीट और बयान बदलने के दबाव; CBI जांच के बीच बढ़ी सुरक्षा की मांग
जबलपुर में आधी रात को अग्नि तांडव, अधारताल के कागज गोदाम में भड़की भीषण आग; 50 लाख से अधिक का सामान स्वाहा
चयन के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, भोपाल में सड़क पर उतरे संगीत-नृत्य के शिक्षक; जयवर्धन सिंह का मिला साथ
पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहली बार नहीं की गई है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2024 को नगर निगम ने अभियान चलाकर करीब 80 अवैध मकानों और 10 गोदामों को हटाया था। उस समय कुछ प्रभावित लोगों ने न्यायालय की शरण ली थी और हाईकोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। इसके चलते आगे की कार्रवाई कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की दोबारा सुनवाई की गई।
कोर्ट के निर्देश के बाद चला बुलडोजर
नगर निगम के जोन क्रमांक-1 के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जोन स्तर पर सुनवाई की गई थी। सुनवाई के बाद शेष अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए और कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के लिए नोटिस भी दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह से कार्रवाई शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: MP News: 3 घंटे की तलाश, लाखों का सामान बरामद; CCTV और सागर पुलिस की सतर्कता से महिला को मिला खोया बैग
प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को देखते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, जिससे मेले के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें।
