MP Government Awards: सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को वैश्विक मंच पर पहचान, 1.21 करोड़ के पुरस्कारों की घोषणा
1 Core Prize Money Maharaja Vikramaditya International Award Eligibility: सुशासन, संस्कृति और मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाएं 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन।
- Written By: सुधीर दंडोतिया
सम्राट विक्रमादित्य अवार्ड, सोर्स :सोशल मीडिया
Samrat Vikramaditya International Award 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर भारतीय गौरव और सुशासन के प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य की स्मृति में “सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान” की स्थापना की गई है। यह सम्मान न केवल सम्राट विक्रमादित्य के न्याय और शौर्य को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करेगा, बल्कि विश्व स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई पहचान भी देगा।
पुरस्कारों का विवरण और भारी-भरकम राशि महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से स्थापित इस सम्मान के तहत श्रेणियों के अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे
इन श्रेणियों के अनुसार मिलेंगे पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय सम्मान: ₹1 करोड़ 1 लाख (विश्व स्तर पर विशिष्ट कार्यों के लिए)। राष्ट्रीय सम्मान: ₹21 लाख (देश में उल्लेखनीय योगदान के लिए)। शिखर सम्मान: ₹5-5 लाख के तीन पुरस्कार (विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों के लिए)।
सम्बंधित ख़बरें
Expensive Petrol: MP में पेट्रोल का ‘महा-विस्फोट’: 111 रुपये के पार पहुंची कीमतें, देश में सबसे महंगा ईंधन
भोजशाला फैसले पर आरिफ मसूद का बड़ा बयान, ASI पर लगाए गलत तथ्य पेश करने के आरोप; सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात
भोजशाला में विराजेंगी मां वाग्देवी! भक्तों ने मनाया जश्न; वकील भी नतमस्तक- देखिए तस्वीरें
Bhopal News: अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से 23 जून तक टली सुनवाई
इन क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान
यह पुरस्कार सुशासन, न्यायप्रियता, दानशीलता, खगोल एवं ज्योतिष विज्ञान, कला, शौर्य, आध्यात्म, और अंतर्राष्ट्रीय भाईचारा जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाएगा। चयन का मुख्य आधार संबंधित क्षेत्र में उच्च कोटि की सृजनात्मकता और निरंतर साधना होगी।
चयन के लिए उच्च स्तरीय समिति
चयन प्रक्रिया और निर्णायक मंडल सम्मान के चयन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। मुख्यमंत्री स्वयं इस निर्णायक मंडल के अध्यक्ष होंगे। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री और मुख्य सचिव (म.प्र.) स्थायी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संवर रही है बाबा महाकाल की नगरी: CM डॉ. मोहन यादव
आवेदन कैसे करें? इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं, बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ 20 मई, 2026 तक अपना नामांकन आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक: > नामांकन और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए यहाँ जाएँ: awards.mvspujjain.com
