Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी

Mauntirth Peeth Ghar Wapsi: उज्जैन के श्री मौनतीर्थ पीठ में सलमान खान ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया है, महामंडलेश्वर ने उसे नया नाम शांतनु दिया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 31, 2026 | 06:34 PM

सलमान खान बना शांतनु (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salman Khan Becomes Shantanu Ujjain: धार्मिक नगरी उज्जैन के श्री मौनतीर्थ पीठ में एक बार फिर घर-वापसी का मामला सामने आया है। यहां सलमान खान नाम के एक युवक ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना लिया है। पीठ के महामंडलेश्वर सुमन आनंद गिरी महाराज ने विधि-विधान से उसका शुद्धिकरण कराकर नया नाम ‘शांतनु’ दिया है।

महामंडलेश्वर सुमन आनंद गिरी महाराज ने बताया कि युवक पिछले 5-6 महीने से सनातन धर्म में प्रवेश करने की प्रबल इच्छा रख रहा था। इसके लिए उसने कई जगह संपर्क किया और भटका, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। जब वह मौनतीर्थ पीठ पहुँचा, तो आश्रम की परंपरा के अनुसार उसका स्वागत किया गया और उसकी घर-वापसी कराई गई।

हम धर्मांतरण नहीं, घर-वापसी कराते हैं- महामंडलेश्वर

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ने कहा कि हम किसी का धर्मांतरण नहीं कराते बल्कि भटके हुए लोगों की घर-वापसी कराते हैं। ये वो लोग हैं जिनके पूर्वजों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहले किन्हीं कारणों, परिस्थितियों या लालच में आकर इस्लाम या अन्य धर्म स्वीकार कर लिया था। गीता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अपने धर्म में बने रहना ही श्रेयस्कर है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शरीर के जीन्स भी हमें अपनी मूल संस्कृति और परंपरा की ओर आकर्षित करते हैं, इसी का परिणाम है कि शांतनु आज अपने मूल धर्म में लौट आया है।

सम्बंधित ख़बरें

कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास

’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज

MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका

‘कर्ज, क्राइम और करप्शन का माहौल है’, MP कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कुणाल चौधरी ने कही बड़ी बात

मौनतीर्थ पीठ में पहले भी हुए हैं ऐसे आयोजन

पीठ द्वारा पहले भी इस तरह के प्रयास किए जाते रहे हैं। महामंडलेश्वर ने बताया कि पूर्व में भी ईसाई धर्म को मानने वाले 30-32 बच्चों की सनातन धर्म में वापसी कराई गई थी। इसके अलावा बीते वर्ष एक मुस्लिम महिला ने भी अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ सनातन धर्म अपनाया था, जिसका विवाह बाद में एक हिंदू युवक से कराया गया और आज वे सभी सुखमय गृहस्थ जीवन जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास

लंबे समय से था सनातन में विश्वास

सलमान से शांतनु बने युवक ने पहले जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। उसने बताया कि उसके परिवार में माता-पिता और भाई-बहन सभी हैं तथा वह लंबे समय से सनातन धर्म की मान्यताओं से प्रभावित रहा है। युवक के अनुसार, सनातन धर्म अपनाना उसकी व्यक्तिगत इच्छा थी। इसी उद्देश्य से उसने पहले न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया और बाद में बजरंग दल के सहयोग से विधिवत प्रक्रिया पूरी कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया।

Mauntirth peeth ghar wapsi salman khan becomes shantanu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 06:34 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.