-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Interesting Information Related To Palm Sunday
Palm Sunday: केवल इस्लाम नहीं ईसाई धर्म में भी रखते हैं 40 दिन के रोजे, जानिए पाम संडे से जुड़ी रोचक जानकारी
- Written By: दीपिका पाल
ईसाई धर्म में ईस्टर संडे के आने से पहले ही रोजे यानि उपवास रखे जाते है। पवित्र सप्ताह की शुरूआत पाम संडे से होती है। इसके बाद पाम संडे से की गई शुरूआत का अंत ईस्टर संडे से होता है।

पाम संडे का महत्व (सौ. सोशल मीडिया)
Palm Sunday Importance: ईसाई धर्म में 25 दिसंबर को विशेष तौर पर क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस, ईसाई धर्म के मुख्य त्योहार में से एक होता है। इस्लाम धर्म में जिस तरह से ईद से पहले एक महीने के करीब रोजे रखे जाते है वैसा ही ईसाई धर्म में भी होता है। ईसाई धर्म में ईस्टर संडे के आने से पहले ही रोजे यानि उपवास रखे जाते है। पवित्र सप्ताह की शुरूआत पाम संडे से होती है।
पाम संडे से शुरू हुए उपवास की समाप्ति ईस्टर संडे पर होती है जिस दिन ईसाई धर्म के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है। आखिर पाम संडे क्या होता है और इसका महत्व ईसाई धर्म में कितना है चलिए जानते हैं इस खबर में…
जानिए क्या होता है पाम संडे
यहां पर ईसाई धर्म में खास तौर पर मनाएं जा रहे पाम संडे की बात करें तो, ईसाई समुदाय में ईस्टर से पहले 40 दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। इस खास दिन को ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिवस को ईसाई धर्म के लोग खास तौर पर मनाते है। पाम संडे के मौके पर देश दुनिया के चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं इसमें ईसाई अनुयायी हिस्सा लेते है। इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और मिस्सा का भी आयोजन होता है। पाम संडे यानी खजूर रविवार, पवित्र गुरुवार और गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु के आखिरी रात्रिभोज के रूप में जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
पाम संडे के खत्म होते ही मनाते है ईस्टर संडे (सौ. सोशल मीडिया)
जानिए किस तरह से मनाते है पाम संडे
दुनियाभर के चर्च में पाम संडे को मनाने के तरीके होते है यानि यहां पर आयोजन देखने लायक होता है।
1- ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू होता है।इसी हफ्ते के शुक्रवार को गुड फ्राइडे और फिर रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।
2- ईसाई समुदाय में दिनों झांकियां सजा कर प्रभु यीशु का जीवन दर्शाया जाता है। चर्च से मिलने वाले खजूर के पत्ते यीशु की तस्वीर के सामने रखे जाते हैं।
3- पाम संडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में गीत गाकर स्वागत करते हैं, लोग खजूर की डालियों को लेकर चर्च जाते हैं।
4- पाम संडे से चर्च में शुरू होने वाली विशेष आराधना में ईसाई अनुयायी प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते हैं. इस अवसर पर लोगों के बीच खजूर भी बांटे जाते हैं।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ईस्टर पर अंडे का महत्व
यहां पर पाम अंडे की शुरूआत के साथ ही हफ्तेभर बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। इस दिन अंडो का खास महत्व होता है जो देखने लायक होता है। यहां पर अंडो को सजाया जाता है इसके बाद आयोजन में शामिल लोग एक-दूसरे को गिफ्ट में भी अंडे देते हैं। अंडे देने के पीछे ईसाई धर्म के लोग मानते है कि, अंडा नया जीवन और उमंग का प्रतीक होता है। कहते है कि, ईस्टर संडे को प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाई जाती है. कहा जाता है कि इस दिन ईसामसीह के पुनर्जीवित होने के बाद उनको यातनाएं देने वाले और सूली पर चढ़ाने वाले लोगों को भी बहुत पश्चाताप हुआ था।
Know interesting information related to palm sunday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
Jul 11, 2026 | 10:45 AMJos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
Jul 11, 2026 | 10:43 AMनशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
Jul 11, 2026 | 10:41 AMLock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
Jul 11, 2026 | 10:40 AMChina Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
Jul 11, 2026 | 10:36 AM‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
Jul 11, 2026 | 10:35 AMRaksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jul 11, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM













