Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, परीक्षा केंद्रों पर की गई निःशुल्क जलपान व्यवस्था

NEET Student Support Initiative: उज्जैन में नीट री-एग्जाम परीक्षा के दौरान 4,171 परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महाकाल मंदिर द्वारा परीक्षा केंद्रों पर निःशुल्क जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 12:23 PM

महाकाल मंदिर निःशुल्क जलपान (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain NEET  Re-Exam: उज्जैन में आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार जिले में परीक्षा देने आने वाले करीब 4,171 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर निःशुल्क जलपान और अल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सकारात्मक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

मंदिर प्रशासन द्वारा जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर यह व्यवस्था की गई है। इनमें गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पीएम श्री केवी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर, कालिदास गर्ल्स कॉलेज, महाराजवाड़ा क्रमांक-2 स्कूल और गर्ल्स स्कूल सराफा शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को भी सुविधा का लाभ मिलेगा।

महाकाल अन्नक्षेत्र के माध्यम से होगा वितरण

श्री महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र के माध्यम से जलपान और अल्पाहार का वितरण किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें। इससे बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और परिजनों को विशेष राहत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे तैराकों का ‘जल योग’, शिप्रा नदी में पिरामिड बनाकर सबको चौंकाया

उज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा

उज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत

अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक प्रशासक, प्रभारी, सह-प्रभारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव को सौंपी गई है। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:MP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई

विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की यह पहल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में निःशुल्क जलपान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मंदिर समिति ने सेवा और सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह व्यवस्था परीक्षा दिवस को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Mahakal temple administration arranged free refreshments for neet re exam candidates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 12:23 PM

Topics:  

  • Local
  • Mahakal Temple
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.