महाकाल की सवारी में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम, भक्तों ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच की उठाी मांग

Chandramouleshwar Holding Chilam Swari Ujjain: उज्जैन में महाकाल की सवारी के वीडियो में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम जैसी वस्तु। पांच युवकों ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच करने की उठाई मांग।
Chandramouleshwar Holding Chilam Swari Ujjain
चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम चैसी वस्तु (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन में महाकाल की सवारी में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में दिखी चिलम।

  • पांच युवाओं ने कलेक्टर रोशन सिंह की जनसुनवाई में पहुंचकर की शिकायत।

  • महाकाल मंदिर समिति के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट किया गया था वीडियो।

Mahakal Sawari Chilam Controversy: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की कार्तिक-अगहन महीने की पहली सवाली का एक वीडियो सामने आया। वीडियो के बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, यह वीडियो 16 नवंबर की सवारी का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। वीडियो जैसे ही सामने आया वैसे ही श्रद्धालुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं पांच युवकों ने मंदिर समिति और कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग उठाई। हैरानी की बात यह है कि ये वीडियो महाकाल मंदिर समिति के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट किया गया है।

शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे पांच युवक

दरअसल, इस मामले को लेकर मंगलवार को उज्जैन शहर के रहने वाले ईशान सिंह, आनंद त्रिवेदी, लक्ष्य परिवाह, विशाल शर्मा और रौनक उज्जैनिया कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत रखी और कहा कि भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखाई देना आपत्तिजनक है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग उठाई कि जांच कर यह पता लगाया जाए की यह वस्तु पालकी तक कैसे पहुंची और किसने पहुंचाई। साथ ही युवकों ने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों में भगवान के स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

किसी भी धार्मिक ग्रंथ में ऐसी परंपरा का नहीं है उल्लेख

वीडियो के सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ, वैदिक ग्रंथ अष्टादश पुराण या शैव आगम में भगवान की सवारी के दौरान मादक पदार्थ चढ़ाने या प्रदर्शन करने की परंपरा का उल्लेख नहीं है। युवकों ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरका नशामुक्ति अभियान चला रही हैं। ऐसे में धार्मिक आयोजनों में चिलम जैसी वस्तु दिखाई देना लोगों के बीच गलत संदेश देता है।

Chandramouleshwar Holding Chilam Swari Ujjain
बालाघाट: पत्नी के मोबाइल चलाने से नाराज होकर पति ने की हत्या, घोंटा गला, रिश्तेदारों को आरोपी ने खुद दी सूचना

इस मामले पर क्या बोले पुजारी?

श्री महाकाल मंदिर से जुड़े कुछ पुजारियों ने अपनी पहचान प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर यह बताया कि सवारी में चिलम चढ़ाने की कोई निर्धारित परंपरा नहीं है। वहीं, पुजारी आशीष शर्मा बोले कि श्रद्धालु भगवान महाकाल को चिलम धतूरा भांग का पाउडर और बिल्वपत्र चढ़ाते हैं। ऐसे में संभव है कि भांग और बिल्वपत्र का पाउडर चिलम जैसी वस्तु के रूप में दिखाई दे रहा हो।

Chandramouleshwar Holding Chilam Swari Ujjain
कभी जबलपुर आए ही नहीं तीनों अफगानी...लेकिन पासपोर्ट में शहर का फर्जी पता, सवालों के घेरे में पुलिस वेरिफिकेशन