कभी जबलपुर आए ही नहीं तीनों अफगानी...लेकिन पासपोर्ट में शहर का फर्जी पता, सवालों के घेरे में पुलिस वेरिफिकेशन

Jabalpur Fake Passport Case: मध्य प्रदेश ATS की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, कभी जबलपुर आए ही नहीं तीनों अफगानी नागरिक। फर्जी पते से बने डॉक्यूमेंट और दमोह जिले से जारी हुआ भारतीय पासपोर्ट।
Three Afghan Nationals Fake Jabalpur Address
गिरफ्तार हुए तीन अफगानी नागरिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • कभी जबलपुर आए ही नहीं थे तीन अफगानी नागरिक।

  • कोलकाता से गिरफ्तार तीनों आरोपियों के आधार कार्ड में मिला जबलपुर का फर्जी पता।

  • दमोह से जारी हुए थे इन तीनों अफगानी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट।

Three Afghan Nationals Fake Jabalpur Address: फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए विदेशी नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने के मामले में एंटी टेरर स्क्वाड की जांच में एक चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

दरअसल, कोलकाता से गिरफ्तार किए गए तीन अफगानी नागरिक कभी मध्य प्रदेश के जबलपुर आए ही नहीं लेकिन उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में जबलपुर का निवासी बता दिया गया।

19 नवंबर को कोलकाता से गिरफ्तार हुए ते तीन अफगानी

दरअसल, मध्य प्रदेश एटीएस ने 19 नवंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 3 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इन अफगानी नागरिकों की पहचान असलम खान, अयूब खान और अब्दुल बारी के तौर पर हुई थी।

जबलपुर आए बिना ही बना दिया जबलपुर निवासी

दरअसल, गिरफ्तार के बाद इन तीनों अफगानी नागरिकों को जबलपुर लाया गया था। जिला न्यायालय ने इन तीनों से पूछताछ के लिए इन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। जांच में यह सामने आया कि यह तीनों आरोपियों के आदार कार्ड मूल रूप से बंगाल के कोलकाता में बने थे। जिसके बाद इन्होंने डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी करके इन्हें जबलपुर के पते पर दर्ज करा लिया था। हैरानी की बात तो यह है कि यह तीनों आरोपी कभी जबलपुर आये ही नहीं। इसके बावजूद इन्हें दस्तावेजों में जबलपुर का निवासी दिखाया गया।

दमोह से जारी हुआ भारतीय पासपोर्ट

गौरतलब है कि इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इन तीनों अफगानी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट भी मिल गया। जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों को दमोह के पासपोर्ट कार्यालय से भारतीय पासपोर्ट जारी हुआ था।

फर्जी पते के आधार पर कैसे हुआ पुलिस वेरिफिकेशन?

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई की जब जबलपुर शहर का पता फर्जी था तो पुलिस वेरिफिकेशन कैसे हो गया। अब पुलिस वेरिफिकेशन कैसे हुआ कौन इस गड़बड़ी में शामिल था, जांच एजेंसी इसका पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Three Afghan Nationals Fake Jabalpur Address
जबलपुर में ATS का बड़ा एक्शन, हिरासत में तीन अफगानी संदिग्ध, पश्चिम बंगाल में बनवाए थे फर्जी दस्तावेज!

इस नेटवर्क की सोहबत खान अहम कड़ी

इस पूरे मामले में जबलपुर शहर के छोटी ओमती के निवासी सोहबत खान की भूमिका को माना जा रहा है क्योंकि उसे जांच एजेंसियों ने 2025 के अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था। जांच के आधार पर वे साल 2015 में पश्चिम बंगाल के रास्ते से भारत आया था और उसने ही स्थानीय संपर्कों की मदद से दूसरे अफगानी नागरिकों के लिए फर्जी पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

ढाई लाख रुपये में पासपोर्ट बनवाए गए पासपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपये देकर फर्जी पासपोर्ट बनाने का सौदा किया गया था। पासपोर्ट आवेदन में जबलपुर के मोतीनाला तालाब, उपरैनगंज और छोटी ओमती के पते इस्तेमाल किए जाने का भी खुलासा हुआ है। जांच में चार पासपोर्ट जारी होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनमें से तीन एटीएस ने जब्त किए हैं।

Three Afghan Nationals Fake Jabalpur Address
पार्टी में बड़े पद का झांसा देकर शोषण का आरोप, BSP नेता कमलेश दोहरे सीहोर से गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ले गई साथ