Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग को भव्य बनाने के लिए, महापौर ने CM मोहन यादव को सौंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव

Mahakal Route Proposal: महाकाल सवारी मार्ग के सौंदर्यकरण और श्रद्धालु सुविधाओं के विस्तार को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रस्ताव सौंपा है।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 04:01 PM

महाकाल सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए सीएम यादव को पत्र (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mahakal Sawari News:उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल की सवारी मार्ग को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।

पत्र में कहा गया कि उज्जैन केवल एक शहर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में महाकाल सवारी मार्ग का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक है।

महाकाल द्वार और श्रद्धालु सुविधाओं की मांग

प्रस्ताव में महाकाल मंदिर चौराहे पर भव्य महाकाल द्वार निर्माण की मांग की गई है। साथ ही चौबीस खंभा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीढ़ियां बनाने और सामने स्थित स्थान पर पेयजल एवं सुविधा घर विकसित करने का सुझाव दिया गया है। इससे सवारी दर्शन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

NEET परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, परीक्षा केंद्रों पर की गई निःशुल्क जलपान व्यवस्था

MP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे तैराकों का ‘जल योग’, शिप्रा नदी में पिरामिड बनाकर सबको चौंकाया

उज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा

सवारी मार्ग को धार्मिक स्वरूप देने का सुझाव

महापौर ने सवारी मार्ग पर स्थित सभी मंदिरों के सौंदर्यकरण के साथ-साथ मार्ग और प्रमुख चौराहों पर शंख, त्रिशूल और डमरू जैसे धार्मिक प्रतीक चिन्ह स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा सवारी मार्ग पर स्थित दुकानों और भवनों को एक समान रंग में रंगने तथा सभी दुकानों के बोर्ड हिंदी भाषा में एक जैसी डिजाइन में लगाने की मांग भी की गई है।

वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

प्रस्ताव में हरसिद्धि पाल पर वृद्धजनों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है, ताकि वे आराम से सवारी दर्शन कर सकें। वहीं बम्बई वाले की धर्मशाला के पास, जहां से सवारी रामघाट की ओर जाती है, वहां भव्य सवारी द्वार निर्माण और स्थायी पूजन स्थल विकसित करने का सुझाव भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:छतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला

सिंहस्थ-2028 से पहले कार्य पूरे कराने का आग्रह

महापौर मुकेश टटवाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सिंहस्थ महापर्व-2028 से पहले इन सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। इस दौरान उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। उनका मानना है कि इन कार्यों से महाकाल सवारी की भव्यता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

Letter to cm mohan yadav for mahakal sawari route beautification

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Mahakal Temple
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.