अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाया Vikramotsav 2026, मिला कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवॉर्ड
Vikramotsav 2026 Wins Gold Award: विक्रमोत्सव 2026 को गोल्ड और सिल्वर अवॉर्ड मिले। WOW की टीम भोपाल आकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को अवॉर्ड्स देगी। 2025 में भी विक्रमोत्सव ने अवॉर्ड जीता था।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
विक्रमोत्सव 2026 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Vikramotsav 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव को डब्ल्यूओडब्ल्यू लाइव अवॉर्डस की टीम भोपाल आकर Vikramotsav 2026 को इस वर्ष मिले गोल्ड और सिल्वर अवॉर्ड प्रदान करेगी। नई दिल्ली में 1 और 2 मई 2026 को आयोजित शोज ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव 2026 में विक्रमोत्सव 2026 को कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवॉर्ड तथा लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता की श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड मिला था।
यह पुरस्कार डब्ल्यूओडब्लयू लाइव अवॉर्ड्स के अंतर्गत दिए गए, जो देश में कॉन्सर्ट, फेस्टिवल, टूर और लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों और दूरदर्शियों को सम्मानित करते हैं। इस साल 300 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे, जो इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार, विविधता और संभावनाओं को दर्शाते हैं। एक्सपर्ट जूरी पैनल द्वारा इन रजिस्ट्रेशन्स का मूल्यांकन किया गया।
मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय
Vikramotsav 2026 को मिले गोल्ड एवं सिल्वर अवॉर्ड मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह मध्यप्रदेश की पारंपरिक एवं आधुनिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
9 मई को National Lok Adalat, संपत्ति और जल कर के सरचार्ज में 100% तक की दी जा रही छूट
किसानों के मुद्दे पर कल कांग्रेस का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे पर बड़ा आंदोलन, 11 जिलों में होगा चक्काजाम
इंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
पिछले साल मिले थे तीन सम्मान
विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है। इसके पहले विक्रमोत्सव: 2025 को ईमैक्स ग्लोबल अवॉर्ड द्वारा लॉन्गस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। “वाउ” अवॉर्ड एशिया-2025 द्वारा एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष-2024 में विक्रमोत्सव को एशिया का “बिगेस्ट रिलीजियस” अवॉर्ड मिला था।
विक्रमोत्सव से 17.72 करोड़ से अधिक लोग जुड़े
Vikramotsav 2026 के दौरान आयोजन के प्रसारण ने डिजिटल आउटरीच और कम्युनिटी एंगेजमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच आयोजन से संबंधित गतिविधियों ने कुल 17.72 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई। आधिकारिक सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीम्स से जहां 47.85 लाख लोगों तक पहुंच बनी, वहीं आमजन द्वारा तैयार कंटेंट और विभिन्न हैशटैग्स के जरिए 17.24 करोड़ से अधिक की डिजिटल रीच दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें : MP में जल्द हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, अगली कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CM ने दिए संकेत
139 दिवसीय आयोजन
Vikramotsav 2026 का आरंभ कर सृष्टि निर्माण दिवस वर्ष प्रतिपदा से होते हुए पंच महाभूतों में अतिविशिष्ट जल तत्व के संरक्षण, संवर्धन के लिए विशिष्ट रूप से नियोजित जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन होगा। 12 फरवरी से 30 जून, 2026 की तिथियों में होने वाला यह 139 दिवसीय आयोजन भारत और देश तथा दुनिया में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का एक अनूठा उत्सव बना। Vikramotsav 2026 के तहत 3 से 5 अप्रैल को उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और न्यायप्रियता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वाराणसी में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन किया गया था।
