अस्पताल की छत पर छात्रा से दरिंदगी, फैजान खान शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
MP Rape News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नाबालिग छात्रा के रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने अस्पताल की छत पर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।
- Written By: रंजन कुमार
आरोपी युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Gwalior Minor Rape Case News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए एक आरोपी ने अस्पताल की छत को ही अपराध का अड्डा बना लिया। आरोपी फैजान खान एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया और शहर के प्रतिष्ठित कमला राजा अस्पताल (केआरएच) की छत पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार इस्लामपुरा निवासी यह छात्रा 16 फरवरी से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पड़ोस में रहने वाले फैजान खान का नाम सामने आया। पुलिस की एक टीम ने जब धौलपुर में दबिश दी, तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद उसकी लोकेशन मथुरा मिली, लेकिन जब तक पुलिस मथुरा पहुंचती, शातिर फैजान वापस ग्वालियर लौट आया।
अस्पताल की छत पर गुजारी रात, वहीं किया दुष्कर्म
ग्वालियर लौटने के बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से किसी सुरक्षित ठिकाने के बजाय कमला राजा अस्पताल (KRH) को चुना। वह मरीज का अटेंडेंट बनकर अस्पताल में दाखिल हुआ और नाबालिग को लेकर छत पर चला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रात भर उसे वहीं रखा और उसके साथ गलत काम किया। अंततः पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को लक्ष्मीगंज के खाटू श्याम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को उसके चंगुल से मुक्त कराया।
सम्बंधित ख़बरें
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ
यह पहली बार नहीं है, जब मध्य प्रदेश में इस तरह की हैवानियत सामने आई है। हाल में उज्जैन में भी एक नाबालिग के साथ सड़क किनारे दरिंदगी की घटना ने देश को हिला दिया था। वहीं, रीवा में एक मंदिर परिसर के पास भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि अपराधी अब सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों का लाभ उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ठाणे कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी, मेडिकल रिपोर्ट और उम्र के सबूतों की कमी ने पलटा मामला
अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी फैजान खान के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म (POCSO Act) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मगर, सवाल अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा पर भी है कि कैसे एक बाहरी व्यक्ति पूरी रात छत पर रहा और किसी को कानो-कान खबर तक नहीं हुई।
