वोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
Madhya Pradesh News: 2027 के निकाय और पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर नई वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। SIR के दौरान कटे नामों को दोबारा जोड़ा जाएगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
एमपी निर्वाचन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Voter List Revision: मध्य प्रदेश में आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर में नई मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए थे।
बता दें कि अब उन्हें दोबारा नई वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इससे यह मतदाता आगामी निकाय चुनावों में मतदान कर सकेंगे। मध्य प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में पंचायत और नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नहीं भेजी लिस्ट?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 जनवरी से 22 अप्रैल के बीच पांच बार भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर एसआईआर के बाद तैयार की गई प्रदेश की नई मतदाता सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल से जिला स्तर पर अलग से नई वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का कार्यक्रम जारी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
ग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं
IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
हटाए गए नमों को भी किया जाएगा शामिल
मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में कई वार्डों और पंचायत स्तर पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत नगर निकायों के 15 वार्डों में पार्षद और 74 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, उन्हें भी इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
इन जगहों पर है नगर पालिका के चुनाव
उपचुनाव के तहत प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इनमें इंदौर नगर निगम, ग्वालियर नगर निगम, सागर नगर निगम और कटनी नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा दतिया नगर पालिका, दमोह नगर पालिका, कोतमा नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका और इटारसी नगर पालिका में भी चुनाव होंगे। वहीं, कोटर नगर परिषद, फूप नगर परिषद, नागौद नगर परिषद, चाकघाट नगर परिषद, सिलवानी नगर परिषद और लोहारदा नगर परिषद भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।
