उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
Mahakali Nand Giri Self Immolation Attempt: उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद के बाद महामंडलेश्वर काली नंद गिरी ने आत्मदाह की कोशिश की है। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
साध्वी काली नंद गिरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahakali Nand Giri Garh Kalika Temple controversy: उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में आरती के दौरान किन्नर अखाड़ा तेलंगाना की महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महामंडलेश्वर बाहर चली गईं और कार से पेट्रोल निकाल लिया। उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का भी प्रयास किया।
साध्वी का आरोप है कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटने और बाहर जाने के लिए कहा गया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। उन्होंने माफी मांग करते हुए आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया।
सीसीटीवी फुटेज भी आए सामने
दरअसल, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनका विवाद हो गया। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि महामंडलेश्वर आरती के बीच में खड़ी हुई थीं। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से स्थिति स्पष्ट हुई है, जिसमें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर काली नंद गिरी विवाद, धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर: नर्मदा की धारा में फंसा खनन माफिया का डंपर, NGT के आदेशों की उड़ीं धज्जियां; प्रशासन साधे है मौन
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
ग्वालियर में पुलिस कस्टडी से भागा सीरियल किलर हनी दुबे गिरफ्तार; थाने से 100 मीटर दूर छिपा था खूंखार हत्यारा
NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार; सांसद अनिल फिरोजिया ने विपक्ष से की सदन चलाने की अपील
पुलिस ने शांत कराया मामला
मंदिर प्रशासन का कहना है कि वह आरती के बीच में खड़ीं थीं, जिससे पीछे मौजूद भक्तों को दर्शन नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उन्हें साइड में होने के लिए कहा गया था, जिससे नाराज होकर वह बाहर चलीं गईं और आत्मदाह की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर साध्वी को थाने ले गई। जीवनजीगंज सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि गढ़कालिका मंदिर में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
ये भी पढ़ें : ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छुट्टियों में अब 12 दिन खुलेगी अदालत
अखाड़े से किया गया था बर्खास्त
किन्नर अखाड़ा की सती माता नंद गिरी ने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि काली नंद गिरी हमारे नियमों का पालन नहीं कर रही थी इसलिए इन्हें अखाड़े से बर्खास्त किया जाता है।
