Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल

Madhya Pradesh: सिंगरौली के निगाही CHP मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 03, 2026 | 03:45 PM

वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Singrauli Tribal Man Beaten Viral Video: सिंगरौली के निगाही सीएचपी मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) के व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने खड़े नजर आ रहे हैं।

इस घटना ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि मारपीट के दौरान कुछ लोग हमलावरों को उकसा रहे थे। यहां तक कि पीड़ित के पैर तोड़ने जैसी बातें भी कही गईं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गौरतलब है कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक की कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बता दें कि इस पूरे मामले की वजह से सिंगरौली के आस-पास के इलाकों में भी काफी आक्रोश है।

सम्बंधित ख़बरें

Rajgarh News: NH 46 पर भयानक हादसा, तीन-चार बार पलटी कार, एक युवती की मौत; दुर्घटना की तस्वीरें आई सामने

भोपाल गोमांस तस्करी मामले में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने उठाई CBI जांच की मांग, PM Modi को लिखा पत्र

Satna News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए को ट्रेन ने रौंदा, तिघरा फाटक के पास मिला शव

IPS Transfer: MP में देर रात बदले कई जिलों के कप्तान , 62 IPS अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

#Horrific In Singrauli, Madhya Pradesh, a tribal youth from the Baiga community was brutally assaulted in public. His land had been forcibly occupied, and when he protested against the encroachment, he was subjected to severe violence. pic.twitter.com/nQTrICInvx — The Dalit Voice (@ambedkariteIND) May 3, 2026

पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित अन्ने लाल बैगा (40), निवासी घोरौली कला, अपनी पत्नी देवसिया बैगा के साथ एनसीएल निगाही गेट के पास सीएचपी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे लकड़ी बीनने गए थे। तभी बजरंग सिक्योरिटी के एमडी सिंह, सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप पटेल और मधुकान कंपनी के विनीत पांडे वहां पहुंचे और उन पर स्क्रैप चोरी का आरोप लगाने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसने खुद को लकड़ी बीनने वाला बताया लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हॉकी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी एमडी सिंह और प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सिंगरौली में एक असहाय आदिवासी व्यक्ति को अपशब्द कहकर बेरहमी से पीटे जाने का यह वीडियो मानवता को शर्मसार करता है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक असहाय आदिवासी आदमी को भद्दी भद्दी गालियाँ देकर बुरी तरह से पीटने का यह वीडियो मानवता को शर्मसार करता है आदिवासियों की ज़मीन छीनने के साथ ही साथ उनके साथ खुलेआम जानवरों से भी बदतर व्यवहार हो रहा है डबल इंजन सरकार में यह बर्बरता हो रही है और BJP… pic.twitter.com/11sqcTeUng — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 2, 2026

यह भी पढ़ें: Rajgarh News: NH 46 पर भयानक हादसा, तीन-चार बार पलटी कार, एक युवती की मौत; दुर्घटना की तस्वीरें आई सामने

जीतू पटवारी ने भी किया पोस्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को पीड़ादायक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई अन्ने लाल बैगा के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है। आज वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बात कर उनके हालचाल की जानकारी ली और पूरी घटना की सच्चाई जानी। उन्होंने बताया कि आदिवासी अंचलों में इस तरह की घटनाएँ आम होती जा रही हैं, जहाँ आदिवासी भाई बहनों के साथ मारपीट कर उन्हें डराया और धमकाया जाता है। मोहन सरकार में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़े हैं।

Tribal man beaten viral video congress target bjp government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.