सिंगरौली: काल बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चचेरे भाई-बहन समेत 4 की मौत, मवेशियों ने भी तोड़ा दम
Four Death In Singrauli: सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से चचेरे भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं के चलते परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पीड़ित परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Singrauli Lightning Strike Death News: सिंगरौली में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली कई परिवारों पर कहर बनकर टूटी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में चचेरे भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चितरंगी क्षेत्र में चार मवेशियों के भी मरने की सूचना है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाकों में शोक का माहौल है।
सबसे हृदयविदारक घटना सरई थाना क्षेत्र के धिरौली गांव में हुई। यहां सुरूज कुमारी कुशवाहा (12 साल) अपने चचेरे भाई वेदप्रसाद कुशवाहा (16 साल) के साथ घर के पास आम बीन रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।
2 लड़कों की मौत
दोनों लड़के बिजली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: यूसीसी पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ‘5 बीवी, 25 बच्चे हिंदुस्तान में नहीं चलेंगे’
मध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता
इंदौर में युवतियों ने सहेली को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, कांच की बोतल से हमला, वीडियो वायरल
MP Road Infrastructure: महाराष्ट्र मॉडल से बदलेगी मध्य प्रदेश की सड़कों की तस्वीर, फडणवीस ने साझा किए अनुभव
21 वर्षीय युवक की भी गई जान
इसी तरह रम्पा गांव के पास 21 वर्षीय अक्षय कुमार यादव भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बताया गया कि अक्षय रजमिलान बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक बारिश शुरू हुई और बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
10 साल के बच्चा भी चपेट में आया
उधर, बरगवां थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में 10 वर्षीय तुलसीदास कोल साइकिल से अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसी दौरान हुई बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : MP Road Infrastructure: महाराष्ट्र मॉडल से बदलेगी मध्य प्रदेश की सड़कों की तस्वीर, फडणवीस ने साझा किए अनुभव
मवेशियों की भी मौत
वहीं चितरंगी थाना क्षेत्र के रजदहा गांव में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े चार मवेशियों पर भी बिजली गिर गई। इस हादसे में एक गाय और तीन बैलों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।
