Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: सिंगरौली के देवसर बाजार में ‘गोमती’ नामक दुकान धू-धू कर जली; घरेलू गैस सिलेंडर बना काल

Devsar Bazar Gas Cylinder Blast: सिंगरौली के देवसर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव से गोमती दुकान में भीषण लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 04, 2026 | 05:25 PM

सिंगरौली में सिलेंडर फटने से लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Singrauli Jiawan Fire Accident: सिंगरौली के जियावन थाना अंतर्गत देवसर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गोमती दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लपटों ने कई दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव (लीकेज) होने लगा, जिससे पहले सिलेंडर ने आग पकड़ी। आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आने में भी घबरा रहे थे।

​फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल जियावन थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा

इंदौर हनीट्रैप केस: क्राइम ब्रांच ने तेज की कार्रवाई, 7 आरोपी पहुंचे जेल, न्यायिक रिमांड दो अन्य

ग्वालियर में सनसनी: दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

MP News: ईरान-अमेरिका तनाव की आग में झुलसा उज्जैन का परिवार, कुवैत एयरपोर्ट हमले में मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत

दुकान के अंदर रखा सामान खाक

इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण बाजार में काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के बाद दुकान संचालक का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल जियावन पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा

प्रशासन द्वारा किया जा रहा नुकसान का आकलन

जियावन एसडीओपी गायत्री मिश्रा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट माना जा रहा है। घटना में हुए नुकसान का आकलन जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Singrauli jiawan fire accident devsar bazar gas cylinder blast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 05:23 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.