Shivpuri Viral Video: मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर दो युवक गिरफ्तार
Wildlife Cruelty Case: शिवपुरी के पिछोर में मगरमच्छ के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल हुआ है। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घायल मगरमच्छ की तलाश जारी है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करता युवक (फोटो सोर्स- सोशल नवभारत)
Shivpuri Crocodile Viral Video: शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र से वन्यजीवों के साथ क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक घायल और अचेत अवस्था में पड़े एक मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई। फिलहाल वन विभाग घायल मगरमच्छ की तलाश में जुटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो पिछोर क्षेत्र के ग्राम गारेटा का बताया जा रहा है। बताया गया है कि सुखनंदन केवट और तोरण आदिवासी अपने कुछ साथियों के साथ माताटीला डैम के डूब क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें एक मगरमच्छ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद युवकों ने वन्यजीव की मदद करने के बजाय उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
मगरमच्छ को हाथ में उठाकर घूमते रहे युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ का मुंह कपड़े से बांध दिया गया था। इसके बाद युवक उसे हाथों में उठाकर इधर-उधर घुमाते रहे और मोबाइल से वीडियो तथा तस्वीरें बनाते रहे। वीडियो में मगरमच्छ के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ जगहों पर खून बहता हुआ भी नजर आ रहा है। बाद में युवकों ने उसे पास के जलाशय में फेंक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?
शिवपुरी में घायल मगरमच्छ के साथ युवकों की क्रूरता का वीडियो वायरल। वन विभाग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मगरमच्छ की तलाश जारी।#Shivpuri #Crocodile #ViralVideo #Wildlife #WildlifeCrime #ForestDepartment #MadhyaPradesh pic.twitter.com/I86nt26zCB — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 4, 2026
दोनों युवक गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग का दावा है कि मगरमच्छ को संभवतः करंट लगने से गंभीर चोटें आई थीं। जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : MP Weather Report: मानसून की एंट्री से पहले ही बदला मौसम का मिजाज, मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी
घायल मगरमच्छ को तलाश रही टीम
शिवपुरी वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मगरमच्छ के साथ की गई हरकत स्वीकार की है, लेकिन उसे जान से मारने की बात से इनकार किया है। न्यायालय से दोनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि विभाग की टीम लगातार उस मगरमच्छ की तलाश कर रही है ताकि उसे खोजकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
