Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्याबाई जयंती पर प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू को बताया अपना भाई; लगाए जिंदाबाद के नारे

Preetam Lodhi On Rambabu Gadariya: BJP विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 15 लाख के इनामी रहे कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना भाई और सुख-दुख का साथी बताया।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 31, 2026 | 09:19 PM

प्रीतम लोधी का विवादित बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Preetam Lodhi Controversial Statement: शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पिछोर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने कभी 15 लाख के इनामी रहे कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना भाई और सुख-दुख का साथी बताया।

इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी ने रामबाबू गड़रिया के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अब इस बयान को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक जनप्रतिनिधि द्वारा कुख्यात डकैत का इस तरह महिमामंडन करना उचित है?

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर प्रीतम लोधी ने किया रामबाबू गड़रिया को याद

जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा का है, जहां लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से दिवंगत कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को याद करते हुए उसके साथ अपने पुराने संबंधों का खुलकर जिक्र किया।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला

‘कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत’, इंदौर में बोले CM मोहन यादव; पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ

पानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान

खंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार

हम दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था- प्रीतम लोधी

अपने संबोधन में प्रीतम लोधी ने कहा कि रामबाबू गड़रिया उनके सुख-दुख का साथी था और दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था। विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने रामबाबू गड़रिया की कई बार मदद की और उसके जीवन से जुड़ी कई बातें उन्हें आज भी याद हैं। मंच से उन्होंने रामबाबू गडरिया की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया।

चंबल का कुख्यात डकैत था रामबाबू

बता दें कि रामबाबू गड़रिया चंबल अंचल का कुख्यात डकैत रहा है। उस पर और उसकी गैंग पर हत्या, अपहरण और लूट सहित करीब 111 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा उसके समर्थन में दिए गए बयान अब विवाद का कारण बन गए हैं।

रामबाबू गड़रिया (इमेज सोर्स- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: रीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला

कार्यक्रम में विधायक ने यह भी कहा कि एक समय मीडिया में उन्हें और रामबाबू गड़रिया को लेकर खबरें चली थीं, तब उन्होंने सवाल उठाया था कि “क्या डाकू इंसान नहीं होते?” विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस शुरू हो गई है।

Preetam lodhi controversial statement dacoit rambabu gadariya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Shivpuri News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.