शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ASI बीरेन्द्र तिवारी ने बचाई महिला की जान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया सम्मान

Jyotiraditya Scindia : शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने RPF ASI बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। ASI ने चलती ट्रेन में गिर रही महिला को समय रहते खींचकर उसकी जान बचाई।
Jyotiraditya Scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया और एएसआई बीरेंद्र तिवारी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Jyotiraditya Scindia Honours ASI Birendra Tiwari: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में निरीक्षण के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। निरीक्षण के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया।

दरअसल 30 अगस्त को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया था। इस हादसे को रोकने में RPF सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी ने अहम भूमिका निभायी थी। जिसके बाद उनकी बहादुरी को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका सम्मान किया।

आपकी बहादुरी ने महिला को दिया जीवनदान

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

Jyotiraditya Scindia
सीहोर: लाडकुई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर महाघोटाला! भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

क्या है पूरा मामला?

30 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे निर्मला ठाकुर नाम की 36 वर्षीय महिला ग्वालियर-बीना ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की गैप में जा गिरी थी। उस दिन शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई वीरेंद्र कुमार तिवारी ने तुरंत तत्परता दिखाई और महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि उन्हें पहले ही इस बात की आशंका हो गई थी कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही है। जिसको देखते हुए वो पहले ही उसकी तरफ दौड़ पड़े थे। यही कारण था कि वे सुरक्षित ट्रेन और पटरी के बीच से बाहर निकाल पाए थे।

चलती ट्रेन में ना चढ़ने की अपील

शिवपुरी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद से ही आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी की लगातार सराहना हो रही थी। एएसआई तिवारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com