अपनी औकात में रहें SDOP… भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की पुलिस को खुली धमकी, बेटे के चक्कर में मचा बवाल
Shivpuri News: शिवपुरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का पुलिस अधिकारी को धमकी देने का वीडियो वायरल! बेटे पर कार्रवाई से नाराज विधायक ने एसडीओपी को 'औकात' में रहने की चेतावनी दी।
- Written By: अक्षय साहू
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का विवादित वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
BJP MLA Pritam Lodhi: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है जिसमें वो करैरा के एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विधायक ने कहा कि एसडीओपी “अपनी औकात में रहें” और यह भी जोड़ा कि वह कानून और अपना “इतिहास” दोनों अच्छी तरह जानते हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।
SDOP को क्यों धमकी दे रहे विधायक
यह पूरा विवाद उस घटना के बाद शुरू हुआ, जिसमें विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का नाम एक सड़क हादसे में सामने आया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार गाड़ी से राहगीरों को टक्कर लगने के बाद पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाई और दिनेश लोधी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। विधायक का दावा है कि उन्होंने खुद थाना प्रभारी और एसपी को फोन कर बेटे पर केस दर्ज कराने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बेटे का वाहन जब्त कराया गया और उसे जांच में सहयोग के लिए थाने भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के लिए EC तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 152 सीटों पर हाई स्टेक मुकाबला
विधायक की दबंगई पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया कड़ा संदेश; हो सकती है बड़ी कार्रवाई!
भोपाल में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अधूरा, अब तक नहीं मिला तीसरा ऑपरेटर, बंद है इन शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट
5 MAF पानी का उपयोग नहीं कर पाया मध्य प्रदेश, क्या राघवपुर और बसानिया बांध बचा पाएंगे राज्य का हक?
>नाम प्रीतम लोधी
>पद विधायक , पिछोर, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश
>काम जनता के हितों की रक्षा करना
>असली काम अपने लड़के के हितों की रक्षा करना
>महोदय के लड़के ने 5 लोगों को गाड़ी से कुचल दिया
>करेरा SDOP ने बेटे के ऊपर कार्यवाही की
>अपने बिगड़ैल लड़के के कान मरोड़ने के बजाए… pic.twitter.com/Us5gcvev3u — खुरपेंच (@khurpenchh) April 20, 2026
हालांकि, विधायक का आरोप है कि एसडीओपी ने उनके बेटे को करैरा क्षेत्र में दोबारा न आने की चेतावनी दी, जिसे उन्होंने पूरी तरह अनुचित बताया। इसी मुद्दे पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो जारी किया। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें विधायक ने पुलिस को 15 दिन की खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए “दिल्ली से फोन” आ रहे हैं और पूछा कि क्या ये कॉल नरेंद्र मोदी, अमित शाह या ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से हैं।
चुनिंदा मामलों में ही सख्ती का आरोप
विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चुनिंदा मामलों में ही सख्ती दिखाती है और कई मामलों में पैसे लेकर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मामलों की सूची तैयार कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे हजारों लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी का हवाला, मोनालिसा नहीं आई सामने; कोच्चि से खाली हाथ लौटी महेश्वर पुलिस की टीम
बता दें कि 16 अप्रैल को करैरा में हुए इस हादसे के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। शुरुआत में विधायक ने निष्पक्षता और कानून के पालन की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे का खुलकर बचाव करते हुए पुलिस अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और राजनीति के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है और मामले ने व्यापक चर्चा को जन्म दे दिया है।
