MP News: तरबूज बना ‘काल’? श्योपुर में पिता की मौत, बेटा गंभीर; मुंबई जैसी घटना से मचा हड़कंप
Sheopur Watermelon Death Case: तरबूज खाने के बाद पिता की मौत और बेटे की हालत गंभीर होने से हड़कंप मच गया है। मुंबई की घटना से तार जोड़ते हुए पुलिस फूड पॉइजनिंग और जहरीले रसायनों की जांच कर रही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
श्योपुर में तरबूज खाने से मौत? (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sheopur News: मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले के बाद अब मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। शुक्रवार को घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, श्योपुर शहर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में आगर-मालवा निवासी इंद्रसिंह परमार (43) अपने 21 वर्षीय बेटे विनोद के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद पिता और बेटे को सीने में जलन और घबराहट महसूस हुई लेकिन उन्होंने इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया और सो गए।
शुक्रवार को अचानक बिगड़ी तबीयत
शुक्रवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और सीने में तेज जलन होने लगी। दोनों को लगा कि यह गर्मी की वजह से हो रहा है इसलिए ठंडक पाने के लिए उन्होंने तरबूज खाया। हालांकि तरबूज खाने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। उन्हें उल्टियां, घबराहट और तेज बेचैनी की शिकायत होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
इछावर में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, पार्षद ने सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध; दिया अल्टीमेटम
छतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी
अस्पताल ले जाते वक्त इंद्रसिंह ने तोड़ा दम
पिता और बेटे दोनों की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कोटा रेफर कर दिया। इसी दौरान इंद्रसिंह की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन उन्हें और उनके बेटे को लेकर कोटा के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही इंद्रसिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, विनोद का इलाज कोटा के अस्पताल में जारी है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
शुरूआती जांच में क्या आया सामने
डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद तरबूज खाने से तबीयत बिगड़ने की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य संक्रमण के कारण उनकी तबीयत खराब हुई हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बाढ़ से निपटने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार! 34 गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर; शिक्षकों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई में हुई थी तरबूज खाने से चार व्यक्तियों की मौत
जानकारी के अनुसार, मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की घटना ने काफी सनसनी फैला दी थी। डोकाडिया परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसकी जांच में सामने आया कि यह मामला ‘जिंक फॉस्फाइड’ (Zinc Phosphide) नामक जहरीले पदार्थ से जुड़ा हो सकता है, जिसका उपयोग आमतौर पर चूहों को मारने वाली दवा में किया जाता है।
