MP News: श्योपुर में देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद माहौल गरमाया; प्रदर्शनकारियों ने लगाए तहसीलदार पर आरोप
Protest After Devendra Agrawal Death: जनसुनवाई के दौरान जहर पीने वाले देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। अग्रवाल समाज शव लेकर जय स्तंभ चौक पहुंचा और धरने पर बैठ गया।
- Written By: सजल रघुवंशी
श्योपुर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sheopur Public Hearing Devendra Agrawal Death: श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान जहर पीने वाले बुजुर्ग देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बुधवार सुबह अग्रवाल समाज समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग देवेंद्र अग्रवाल का शव लेकर जय स्तंभ चौक पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती, तो यह दुखद घटना नहीं होती। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना होता है लेकिन देवेंद्र अग्रवाल अपनी परेशानी लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे तो उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग लगातार अधिकारियों को बता रहे थे कि उन्होंने जहर का सेवन कर लिया है, फिर भी वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मदद करने के बजाय मामले को नजरअंदाज करते रहे। आरोप यह भी लगाए गए कि स्थिति की गंभीरता समझने के बजाय कुछ लोग फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 8 हाईटेक सटोरिये गिरफ्तार
Congress OBC Politics: ‘कर्नाटक में सिद्दरमैया की विदाई? मध्य प्रदेश के इन OBC नेताओं की खुल सकती है किस्मत!
Madhya Pradesh Water Crisis: नौतपे की आग में जल रहा मध्य प्रदेश: 413 में से 162 शहरों में ‘नो-वॉटर डे’!
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार पर लगाया आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस घटना के लिए तहसीलदार मनीषा मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाई। जय स्तंभ चौक पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिकारियों की लापरवाही और संवेदनहीन रवैये के कारण यह घटना हुई। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: CBI खोलेगी ट्विशा शर्मा डेथ केस के राज, कानूनी बहस और गंभीर सवाल बरकरार
पूरे शहर का माहौल गरमाया
धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। घटना के बाद पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
