धार में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार भाई-बहनों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

Dhar Road Accident: धार में पिकअप और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर। रात्रि जगराते में जा रहे चार भाई-बहनों की हुई दर्दनाक मौत, पूरे गांव में पसरा मातम।
Four Siblings Die In Road Accident Dhar
धार में दर्दनाक हादसा, चार भाई-बहनों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • धार में पिकअप और बाइक की भिड़ंत चार भाई-बहनों की हुई मौत।

  • मृतकों में एक युवक और उसकी तीन चचेरी बहनें शामिल

  • शंकरपुरा में रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे।

Four Siblings Die In Road Accident Dhar: मध्य प्रदेश के धार जिले से सोमवार की रात एक दर्दनाक और खौफनाक हादसा हुआ है। धार के कुमेड़ी में कोद-बिड़वाल रोड पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने आने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार भाई बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक युवक और उसकी तीन चचेरी बहनें शामिल हैं। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी जैसे ही मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर से हुई चार लोगों की मौत

एमपी पुलिस के मुताबिक, पिकअप कोद से बिड़वाल की तरफ जा रही थी। इस दौरान कुमेड़ी से आ रही मोटरसाइकल उससे सीधी जा भीड़ी। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि बाइक सवाल चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कुछ समय बाद जान चली गई।

शंकरपुरा में रात्रि जगराते में जा रहे थे चारों भाई-बहन

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शुभम, भूरी, आनंदी और सुहाना के रूप में हुई है। सभी की उम्र 12 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक धार जिले के पांदा गांव के निवासी थे। चारों भाई-बहन मोटरसाइकिल से शंकरपुरा जा रहे थे जहां उनकी बहन के घर रात्रि जगराते का आयोजन किया गया था।

Four Siblings Die In Road Accident Dhar
पन्ना में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता गिरफ्तार, 25 लाख की रंगदारी और मारपीट का आरोप

शुभम के शव को ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे से निकाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चला रहा शुभम पिकअप वाहन के नीचे ही दबा रहा गया। हादसे के बाद जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला।

दोनों वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया साथ ही हादसा किस वजह से हुआ इस बात की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पांदा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।

Four Siblings Die In Road Accident Dhar
UP Election 2027 को लेकर रिटायर्ड DGP एम.डब्ल्यू. अंसारी का बड़ा बयान, रावण और ओवैसी के गठबंधन को बताया बेअसर