शाजापुर में 44 करोड़ रुपये की जमीन के लिए खूनी संग्राम, गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग; दो घायल- देखें VIDEO
Land Dispute Viral Video: शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई।
- Written By: सजल रघुवंशी
शाजापुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shajapur Kalapipal Land Dispute Firing: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को लेकर सोमवार को हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग हुई और वाहन से कुचलने की कोशिश किए जाने के आरोप भी लगे। घटना के दो दिन बाद बुधवार को इस पूरी वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि यह पूरा विवाद एक निजी जमीन को लेकर है, जिसमें एक फर्म पार्टनर भी है। जिसको लेकर एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिस की थी, उसके बाद यह विवाद इतना ज्यादा भड़क गया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद करतार सिंह गुरुदत्ता की निजी स्वामित्व वाली जमीन को लेकर है, जिसमें उन्होंने ‘चंद्रमौली प्रॉपर्टी फर्म’ के साथ साझेदारी की है। इस जमीन का 8 मई 2026 को सीमांकन किया गया था, जिस पर रामसिंह और बाबूलाल अहिरवार परिवार ने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, तहसीलदार न्यायालय ने उनकी आपत्ति खारिज कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन’ होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन
MP News: सागर में आधी रात खूनी झड़प, घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट; गांव में भड़का जनआक्रोश
MP News: श्योपुर में देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद माहौल गरमाया; प्रदर्शनकारियों ने लगाए तहसीलदार पर आरोप
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 8 हाईटेक सटोरिये गिरफ्तार
फायरिंग में दो युवक घायल एक ही हालत गंभीर
सोमवार को चंद्रमौली प्रॉपर्टी फर्म के मजदूर और निजी सुरक्षा गार्ड जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अहिरवार परिवार और गार्डों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि संघर्ष के दौरान गार्डों ने फायरिंग कर दी, जिसमें अहिरवार परिवार के दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी भोपाल रेफर किया गया है।
शाजापुर, मध्यप्रदेश 44 करोड़ की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद का मामला जमीन पर कब्जे के दौरान हुई फायरिंग, हथियारों के साथ मारपीट और पजेरो गाड़ी से लोगों को कुचलने का लाइव वीडियो@MPPoliceDeptt @BJP4MP @jitupatwari @INCMP pic.twitter.com/CrdmhhLJ12 — Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) May 27, 2026
यह भी पढ़ें: रीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन’ होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
कालापीपल निवासी भारत सिंह सूर्यवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को गोली चलाने वाले चार निजी सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से 70 एमएम बंदूक के कारतूस और खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले पर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमने प्रकरण दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
