‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
CM Mohan Yadav Target Jitu Patwari: सीएम मोहन यादव ने शुजालपुर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर साधा तीखा निशाना, इंदौर चुनाव का जिक्र कर नेतृत्व पर उठाए सवाल।
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Shujalpur Speech: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे सीएम ने मंच से जीतू पटवारी को ‘दो कौड़ी का’ और ‘रद्दी अध्यक्ष’ तक कह डाला। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर उठाए गंभीर सवाल
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल उठाए। इंदौर लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद कांग्रेस का ऐसा रद्दी अध्यक्ष किसी ने नहीं देखा, जिसके कार्यकाल में चुनाव के बीच ही पार्टी का उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गया। जो नेता अपनी खुद की विधानसभा सीट तक नहीं बचा पाया, उसे कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
सीएम डॉ मोहन यादव ने तंज कसा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का ऐसा अकाल पड़ा है कि हारने वाले नेताओं को बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार चल रही है और विपक्ष के नेता केवल हाय-तौबा मचा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
शाजापुर के आयोजन में गुस्से में सीएम डॉक्टर मोहन यादव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कहा दो कौड़ी का रद्दी प्रदेश अध्यक्ष जो अपने विधानसभा भी बचा नहीं पाया और जिसके शहर में लोकसभा प्रत्याशी चुनाव से भाग गया pic.twitter.com/1IcsVx2hes — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) May 31, 2026
सीएम मोहन यादव ने दी विकास कार्यों की सौगात
राजनीतिक हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने शुजालपुर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और कई परियोजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सुजालपुर वाले कार्यक्रम में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सरकार खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है जिससे दालों का उत्पादन और प्रसंस्करण प्रदेश में ही हो। उन्होंने बताया कि तुअर दाल के आयात पर कारखानों को टैक्स में राहत दी गई है।
