दतिया की राह में दिखा लोकतांत्रिक सौहार्द: आमने-सामने बैठे भाजपा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, उपचुनाव पर हुई चर्चा
Datia By Election: दतिया उपचुनाव से पहले वंदे भारत ट्रेन में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आमने-सामने बैठे नजर आए। दोनों ने चुनाव और राजनीति पर चर्चा की।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election BJP Congress Leaders Meet: दतिया विधानसभा उपचुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच लोकतांत्रिक सौहार्द का संदेश भी दिया। दतिया जाते समय वंदे भारत ट्रेन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आमने-सामने की सीट पर बैठकर बातचीत करते नजर आए। उनके साथ राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी मौजूद थे। चुनावी माहौल के बीच दोनों प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्षों का एक साथ सफर करना और सहज वातावरण में चर्चा करना लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।
यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच दतिया विधानसभा उपचुनाव और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई। हालांकि दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जनता के समर्थन से चुनाव जीतेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ही जीत दर्ज करेंगे। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद लोकतांत्रिक परंपराओं की एक सकारात्मक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा का चुनावी शंखनाद
दतिया आज भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने चुनाव अभियान को नई गति देने की तैयारी में हैं। भाजपा की ओर से शाम चार बजे प्राची होटल में मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इसी मीडिया सेंटर से चुनाव प्रचार, मीडिया समन्वय और सोशल मीडिया गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मीडिया से संवाद कर चुनावी रणनीति भी साझा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त
उज्जैन केंद्रीय जेल में अधीक्षक का पत्नी संग डांस वीडियो वायरल, सुरक्षा और अनुशासन पर उठे सवाल
सिंधिया राजवंश की 500 साल पुरानी तोप चोरी: क्रेन लेकर पहुंचे 25-30 बदमाश, ले उड़े 3 टन की अष्टधातु की धरोहर
खंडवा मेडिकल कॉलेज से फिर मरीज ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कांग्रेस करेगी विशाल जनसभा
वहीं कांग्रेस भी भाजपा को सीधी चुनौती देने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी की ओर से दतिया के बसई क्षेत्र में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सभा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने और मतदाताओं तक अपने संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: आज भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की भी बड़ी जनसभा, दोनों दल करेंगे शक्ति प्रदर्शन
राजनीतिक सौहार्द की तस्वीर
दतिया उपचुनाव में राजनीतिक मुकाबला भले ही बेहद दिलचस्प और कड़ा हो, लेकिन ट्रेन में साथ बैठकर हुई यह मुलाकात इस बात का भी संकेत देती है कि लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई अपनी जगह है और संवाद, शालीनता तथा राजनीतिक सौहार्द की परंपरा अपनी जगह कायम रहनी चाहिए। यही तस्वीर लोकतांत्रिक राजनीति की सबसे बड़ी खूबसूरती भी मानी जाती है।
