शहडोल में 8.71 लाख की नकली करेंसी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1803 जाली नोट बरामद

Shahdol Fake Currency : प्रकाश पर्व के दौरान बाजार में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे आरोपी। खैरहा पुलिस ने छिरहटी के पास घेराबंदी कर पकड़ा, प्रिंटर और बाइक भी जब्त।
Shahdol police bust fake currency racket
शहडोल में 8.71 लाख की नकली करेंसी जब्तफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • शहडोल में नकली करेंसी के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

  • 5 आरोपी गिरफ्तार, 8.71 लाख रुपये के 1803 नकली नोट जब्त।

  • 500 रुपये के 1702 और 200 रुपये के 101 नकली नोट बरामद।

Fake 500 and 200 rupee notes seized : शहडोल जिले में प्रकाश पर्व के बीच बाजार में नकली नोट खपाने की कोशिश पर शहडोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खैरहा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 लाख 71 हजार 200 रुपये मूल्य के 1803 नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

छिरहटी के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार नकली नोटों के लेन देन की सूचना मिलने के बाद खैरहा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें छिरहटी के पास पकड़ लिया। तलाश के दौरान उनके पास से 500 और 200 रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने नकली करेंसी को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया।

500 और 200 रुपये के 1803 नकली नोट बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से बरामद नकली नोटों का विवरण इस प्रकार है:

500 रुपये के 1702 नोट (कुल कीमत 8 लाख 51 हजार रुपये)

200 रुपये के 101 नोट (कुल कीमत 20 हजार 200 रुपये)

इस तरह कुल 1803 नोटों की कीमत 8 लाख 71 हजार 200 रुपये बताई गई है।

5 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल जिले के इस मामले में पुलिस ने शरद सिंह मरावी, अरविंद सिंह, मनीष कुमार, अनिल कुमार उरैती और नन्हे सिंह मरकाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Shahdol police bust fake currency racket
मुरैना के बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में भागता दिखा चीता, लोगों में मची भगदड़, कूनो टीम ने किया रेस्क्यू

नकली नोटों के सोर्स का पता लगा रही पुलिस

एमपी पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां तैयार किए गए और इस कारोबार में अन्य कौन कौन लोग शामिल हैं। साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने पहले कहीं नकली करेंसी का इस्तेमाल तो नहीं किया। त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर नकली नोट खपाने की आशंका के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।