सिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़
Truck Drivers Violence: सिवनी नेशनल हाईवे 44 पर RTO कर्मचारियों और ट्रक चालकों के बीच विवाद हुआ है। ट्रक चालक से मारपीट के आरोप के बाद ड्राइवरों ने आगजनी की और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
- Written By: प्रीतेश जैन
आगजनी और तोड़फोड़ करते ट्रक ड्राइवर्स (फोटो सोर्स- नवभारत)
Seoni RTO and Truck Drivers Clash: सिवनी में मंगलवार रात RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना कुरई थाना क्षेत्र के मेटेवानी स्थित बंद हो चुकी RTO बॉर्डर चेकपोस्ट के पास हुई, जहां ट्रक ड्राइवरों ने एक ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए ड्राइवरों ने कुछ देर के लिए NH-44 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि RTO कर्मचारियों ने एक चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवर भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
RTO की अस्थायी झोपड़ी में लगाई आग
आक्रोशित ड्राइवरों ने धूप से बचने के लिए बनाई गई RTO अमले की अस्थायी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके साथ ही मौके पर खड़ी सरकारी गाड़ी को पलट दिया और उस पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की।बताया जा रहा है कि घटना के समय कुरई पुलिस का अमला इलाके में फ्लैग मार्च कर रहा था, जिसके कारण शुरुआती करीब आधे घंटे तक हालात बेकाबू बने रहे। बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
अवैध वसूली की शिकायतें
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2024 में दूसरे राज्यों की सीमाओं पर स्थित RTO चेकपोस्ट बंद कर दी थीं। इसके बावजूद कई स्थानों पर RTO कर्मचारियों पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। मेटेवानी की बंद चेकपोस्ट के पास भी ट्रक ड्राइवरों और RTO कर्मचारियों के बीच पहले विवाद की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : ‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
मामले की जांच कर रही पुलिस
कुरई थाना प्रभारी केएस टेकाम ने बताया कि एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की सूचना के बाद चालक उग्र हो गए थे। करीब 15 मिनट तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
