सीहोर : भांऊखेड़ी मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री का गार्ड ही निकला सचिन वर्मा का कातिल

Sachin Verma Murder Case : सीहोर के भाऊंखेड़ी में सचिन वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया । अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है।
Sehore Sachin Verma murder case revealed
सीहोर जिले के बहुचर्चित सचिन वर्मा हत्याकांड की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लियाफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सीहोर सचिन वर्मा मर्डर कांड में बड़ा खुलासा।

  • अल्फा प्रोटीन का सिक्योरिटी गार्ड निकला हत्यारा।

  • पुलिस के मुताबिक 12 बोर की बंदूक से मारी गई थी गोली।

Sehore Sachin Verma Murder Case Revealed : सीहोर जिले के भाऊंखेड़ी क्षेत्र में हुए सचिन वर्मा मर्डर कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। मामले में अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा गार्ड ने अपनी 12 बोर की बंदूक से सचिन वर्मा को गोली मारी थी।

उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की भी भूमिका की जांच कर रही है।

ग्रामिणों ने हाईवे कर किया था चक्काजाम

सचिन वर्मा की हत्या के बाद भाऊंखेड़ी और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रात और अगली सुबह हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। और इस के चलते ही यातायात प्रभावित होने लगा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों ने मामले की जांच तेज की और सबूत जुटाने में लगी रहीं।

फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड पर हुआ शक

सीहोर जिले के भांऊखेड़ी क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले बहुचर्चित घटना में पुलिस की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर शक अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड पर गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार शुरुआत में आरोपी गार्ड ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने मर्डर करना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन उसने 12 बोर की बंदूक से सचिन वर्मा को गोली मारी थी।

Sehore Sachin Verma murder case revealed
MP DGP Extension : मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा तीन महीने का एक्सटेंशन

आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर की बंदूक बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक जब्त कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से हत्या के पीछे के कारणों और संभावित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा कर सकती है।

Sehore Sachin Verma murder case revealed
एमपी में नए प्राइवेट कॉलेज खोलने की प्रोसेस ऑनलाइन होगी, 7 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन