नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

मां नर्मदा की गोद को किया जा रहा है छलनी
Bhairunda illegal sand mining news
नर्मदा में अवैध रेत उत्खनन पर भड़के ग्रामीणफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र में नर्मदा नदी से कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश।

  • ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से बड़ी छिपानेर स्थित नर्मदा पुल के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान।

Narmada illegal Sand Mining Protest : सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र में नर्मदा नदी से कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर निष्क्रियता और कथित मिलीभगत के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ (मध्य प्रदेश) ने भी मोर्चा खोल दिया है। संघ ने ऐलान किया है कि कार्रवाई नहीं होने पर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

26 अक्टूबर से नर्मदा पुल के पास धरना

संघ के ऐलान के मुताबिक 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से बड़ी छिपानेर स्थित नर्मदा पुल के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि समय रहते अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। अब इस मामले में प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

7 ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध उत्खनन का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार भैरूंदा तहसील के बड़ी छिपानेर, रानीपुर, चौरसखेड़ी, सातदेव, टीगाली, नीलकंठ और सिलकंठ मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में नर्मदा नदी से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। आरोप है कि इन क्षेत्रों में एक भी रेत खदान वैध रूप से नीलाम नहीं हुई है इसके बावजूद नदी के भीतर पनडुब्बियों और तटों पर भारी-भरकम जेसीबी मशीनों की मदद से उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

पर्यावरण को नुकसान और राजस्व हानि का मुद्दा

ग्रामीणों और संगठनों का कहना है कि नर्मदा नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि होने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि इन क्षेत्रों में वैध खदानों की नीलामी नहीं हुई है तो बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन और परिवहन कैसे हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

युफोरिया माइंस लिमिटेड पर भी लगाए आरोप

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों और संगठनों ने युफोरिया माइंस लिमिटेड का नाम लेते हुए सीहोर जिले की सीमा में अवैध रेत उत्खनन किए जाने का आरोप लगाया है। दावा है कि दूसरे जिलों की रॉयल्टी पर्चियों का इस्तेमाल कर सीहोर जिले में रेत परिवहन को वैध दिखाया जा रहा है। खनिज विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं।

Bhairunda illegal sand mining news
Ujjain : महाकाल मंदिर में 'ऑपरेशन महाकाल', जानिए क्यों मंदिर पहुंचे 100 से ज्यादा NSG कमांडो

राहुल पवारे के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों और कथित रूप से संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com