इछावर में करणी सेना नेता ओकेंद्र राणा का विवादित बयान, बोले- ‘तिलक की ताकत रखते हैं तो सिर काटने की भी ताकत’

Karni Sena Okendra Rana : सीहोर के इछावर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ओकेंद्र राणा के बयान पर विवाद बढ़ा। मंच पर मंत्री करण सिंह वर्मा की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे।
Karni Sena leader Okendra Rana delivers a controversial speech
सीहोर में ओकेंद्र राणा का विवादित बयानफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Okendra Rana Controversial Statement : सीहोर जिले के इछावर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा के बयान पर विवाद शुरू हो गया है।

सार्वजनिक मंच से दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा और जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत भी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों को लेकर तीखी टिप्पणी

जनसभा को संबोधित करते हुए ओकेंद्र राणा ने सत्ता और जनप्रतिनिधियों को लेकर कहा, “वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते।” उन्होंने क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज को लेकर गलत टिप्पणियां किए जाने पर भी आपत्ति जताई।

‘तिलक करने की ताकत रखते हैं तो सिर काटने की भी’

अपने संबोधन के दौरान ओकेंद्र राणा ने कहा, “अगर तिलक करने की ताकत हम रखते हैं, तो सिर काटने की ताकत भी हम रखते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह जोड़-तोड़ कर 56 इंच हमने बनाया है, इसे तोड़-मरोड़कर 6 इंच कर देंगे।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंच पर मंत्री समेत अन्य नेता मौजूद

ओकेंद्र राणा के भाषण के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि सार्वजनिक मंच से दिए गए इस तरह के बयान पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

क्षत्रिय समाज के मुद्दों को लेकर संगठन का रुख

करणी सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का यह बयान क्षत्रिय समाज और विभिन्न क्षत्रिय संगठनों से जुड़े मुद्दों के बीच सामने आया है। संगठन की ओर से लंबे समय से समाज से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सरकार के सामने अपनी मांगें और आपत्तियां रखी जाती रही हैं।

Karni Sena leader Okendra Rana delivers a controversial speech
कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद को लेकर ‘चौड़ाई’ वाली टिप्पणी पर मचा बवाल, कांग्रेस ने बीजेपी से मांगा जवाब

विपक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

विपक्ष की ओर से भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह उठाया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी वाले सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा और चेतावनी दिए जाने पर प्रशासन का रुख क्या है। वहीं, इस बयान के बाद प्रशासन और पुलिस स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com