सीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
Sehore News: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईंधन दरों में हो रही लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी (सोर्स- नवभारत)
Fuel Price Hike Sehore: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईंधन दरों में हो रही लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बीते 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं।
पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका साबित हो रही है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी असर पड़ने लगा है, जिससे आम आदमी की चिंता और बढ़ गई है।
क्यों और कैसे बढ़े दाम?
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा की गई इस हालिया बढ़ोतरी के बाद सीहोर में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल 114 लीटर मिल रहा है आंकड़ों पर नजर डालें तो इन 11 दिनों में पेट्रोल प्रति लीटर ₹2.61 महंगा हो गया है डीजल प्रति लीटर ₹2.71 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
महाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
Waqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
महाराष्ट्र में पेट्रोल 113 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें मुंबई-पुणे-नागपुर का ताजा रेट
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बड़ा कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आया उछाल और घरेलू स्तर पर लगने वाले भारी टैक्स (वीएटी और एक्साइज ड्यूटी) को इस बेतहाशा बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया जा रहा है। तेल कंपनियों द्वारा दैनिक समीक्षा के नाम पर धीरे-धीरे बढ़ाए गए इन दामों ने आम उपभोक्ता की जेब पर सीधा डाका डाला है।
जनता में भारी आक्रोश
राजधानी भोपाल के मुहाने पर बसे सीहोर जिले के नौकरीपेशा, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों में इस बढ़ोतरी को लेकर गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगे होने से न सिर्फ रोजमर्रा का आवागमन खर्चीला हो गया है बल्कि मालभाड़ा बढ़ने से सब्जी, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ने तय हैं।
यह भी पढ़ें: Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे उनका मुनाफा खत्म होता जा रहा है। लोगों ने सरकार से तुरंत दखल देने और टैक्स में कटौती कर राहत पहुंचाने की मांग की है।
