Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मारपीट, अपमान और जहर-सी सजा… MP के सीहोर में 2 युवकों के साथ हुआ अमानवीय सलूक

MP के सीहोर में दो बहरूपियों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ बेरहमी से पीटा, बाल काटे, गोबर खिलाया और महिलाओं के कपड़े पहनाकर अपमानित किया। वीडियो वायरल में मानवता शर्मसार करने की हरकत दिखाई दे रही है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 27, 2025 | 05:21 PM

युवक को बर्बरता से पीटते ग्रामीण (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जिले के ग्राम बगली में दो युवकों को ग्रामीणों ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके बाल काटे, जबरन गोबर खिलाया और लड़कियों के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले में जांच शुरू की गई है।

दोनों युवक रायसेन जिले के रहने वाले बताए गए हैं, जिनमें से एक महिला के वेश में था। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे बहरूपिया हैं और गांव-गांव घूमकर भीख मांगते हैं। लोगों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और बिना किसी पुष्टि के उनके साथ घिनौनी हरकतें कीं। पीड़ितों की पहचान और उनका बयान सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। थाना दोराहा पुलिस ने वीडियो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीण दोनों युवकों को पकड़कर गालियां दे रहे हैं, मार रहे हैं और जबरन गोबर खिला रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लातूर में खूनी गैंगवार: कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच चाकूबाजी, 1 की मौत, 3 घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार

कानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश

हाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

पाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप

सीहोर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना ग्राम बगली के बेलदार समाज से जुड़ी है, जो थाना दोराहा के अंतर्गत आता है। वीडियो की सत्यता की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लुधियाना की जीत से AAP जोश में, केजरीवाल का 100 सीटों का टारगेट

इंसाफ की मांग, सामाजिक संगठनों ने उठाई आवाज
इस बर्बरता को लेकर सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने भी कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे मॉब लिंचिंग जैसा बताया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

Sehore viral video beating two youths fed gobar case and girls clothes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 05:21 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.