Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिजिटल रिश्वतखोरी! सतना के प्राचार्य ने फोन-पे पर ली घूस; रीवा कमिश्नर ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh News: फोन-पे पर रिश्वत लेने वाले प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला सस्पेंड। शिक्षकों को प्रताड़ित करने और गबन के आरोपों में रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 08, 2026 | 05:40 PM

सतना में फोन-पे पर ली रिश्वत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Satna MLB School Principal Suspended: सतना जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन-पे के जरिए रिश्वत लेने, शिक्षकों को प्रताड़ित करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्व भुगतान में अनियमितता जैसे मामलों में शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एमएलबी सतना के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला की भूमिका पाई गई।

सतना कलेक्टर की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर रीवा कमिश्नर ने प्राचार्य को निलंबित करने की कार्रवाई की है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है और इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार मिल रही थीं शिकायत

कलेक्टर सतना द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला के खिलाफ संस्था के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। आरोप थे कि वे शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और काम के लिए अनुचित दबाव बनाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में पानी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को पार्षद ने दी परिवार बढ़ाने की सलाह; VIDEO हुआ वायरल

भारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश

MLA Disqualification Case: कांग्रेस के साथ आने के लिए निर्मला सप्रे की 300 करोड़ और बीना को जिला बनाने की मांग

कलेक्टर चैंबर में ‘जासूसी’ का बड़ा खुलासा, दमोह कलेक्टर ने खुद किया स्टिंग ऑपरेशन; सस्पेंड हुआ कर्मचारी

जांच में हुआ यह खुलासा

जांच में यह भी पाया गया कि सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विजय शंकर पाण्डेय और श्रीमती करूणा मिश्रा के स्वत्वों का भुगतान जानबूझकर लंबित रखा गया था। इसके बदले में राशि की मांग किए जाने के आरोप भी प्रारंभिक जांच में सही पाए गए हैं।

अतिथि शिक्षक से ली थी रिश्वत

जांच के दौरान एक गंभीर तथ्य सामने आया है कि संस्कृत सोहावल विद्यालय में पदस्थापना के समय श्री शुक्ला ने अतिथि शिक्षक शैलेन्द्र कुमार तिवारी से फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये अपने खाते में प्राप्त किए थे। इसके बाद कथित रूप से गलत परीक्षा परिणाम की जानकारी देकर संबंधित अतिथि शिक्षक को कार्य से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: भारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश

एमपी सिविल सेना आचरण नियम का उल्लंघन

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि प्राचार्य का आचरण म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करता है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह मामला अब अन्य लंबित शिकायतों की जांच का भी रास्ता खोल सकता है।

Mlb school principal suspended digital bribe harassment allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Satna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.