इंदौर में पानी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को पार्षद ने दी परिवार बढ़ाने की सलाह; VIDEO हुआ वायरल
Madhya Pradesh News: पार्षद को जब महिलाओं ने बताई पानी की समस्या, तो दी गई परिबार बढ़ाने की सलाह। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पार्षद भरत सिंह रघुवंशी का वीडियो।
- Written By: सजल रघुवंशी
वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Ward 70 Parshad Viral Video: बढ़ता तापमान, बढ़ती पानी की समस्या और पार्षद जी का जबाव परिवार तो बड़ा होना चाहिए, नहीं बढ़ेगा तो काम कैसे चलेगा? मुसलमानों को देखो। अब पार्षद जी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल, इंदौर के वार्ड नंबर 70 में लोकनायक नगर की महिलाएं जब पानी की समस्या को लेकर पार्षद के पास पंहुची तो उन्होंने समस्या का समाधान करने से पहले परिवार बढ़ाने की सलाह देना ज्यादा जरूरी समझा। बताया जा रहा है कि शहर के 85 में से 14 वार्डों में नर्मदा जल सप्लाई और बोरिंग दोनों की व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
‘ज्यादा बच्चे हो जाएंगे तो नहलाएंगे कैसे, पानी है कहां?’
कुछ महिलाएं जब अपनी शिकायत लेकर वार्ड नंबर 70 के पार्षद भरत सिंह रघुवंशी के पास पहुंचीं तो उन्हें अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दी गई। इस पर महिलाओं ने जवाब में कहा कि जब पानी ही उपलब्ध नहीं है तो इतने बच्चों की देखभाल कैसे होगी। वहीं, निगम प्रशासन का कहना है कि मांग और आपूर्ति में अंतर आ गया है। जहां ज्यादा संकट है वहां पानी मुहैया करा रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों की मैपिंग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
देश के सबसे साफ शहर में सोच का नाला अब भी जाम है। इंदौर में पानी मांगने गई महिलाओं को समाधान नहीं, सांप्रदायिक ज्ञान मिला। पार्षद जी कह रहे हैं, मुसलमानों से सीखो,परिवार बड़ा करो, तभी पानी भरो! वाह री व्यवस्था… नल सूखे हैं, पर बयानबाज़ी में गटर उफान पर है @GargiRawat pic.twitter.com/z2Uzv6aMFm — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 7, 2026
गर्मी में पानी की बढ़ती समस्या
बता दें की गर्मी की वजह से इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। कुछ क्षेत्रों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कई बोरिंग सूख चुके हैं। वहीं कुछ इलाकों में नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। परदेशीपुरा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लोग सुबह करीब 4 बजे ही साइकिल और ठेलों पर डिब्बे लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं। पानी भरने में रोजाना 2 से 3 घंटे तक का समय लग रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA
चार साल से जल संकट से जूझ रहे लोग
वार्ड 64 के चितावद क्षेत्र में महिलाओं ने ऐलान किया है कि जब तक नियमित नल जल आपूर्ति नहीं होगी, वे पानी का बिल जमा नहीं करेंगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से जल संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
