Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में बाघ का हमला, चारा लेने गए युवक पर झपट्टा; चीख सुनकर भागा टाइगर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Tiger Attack Youth In Sagar: सागर के रहली अंतर्गत मुहली पटना गांव में सुदामा यादव पर बाघ का खौफनाक हमला, हाथ-पीठ पर गहरे घाव, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 10 टांके लगे, दहशत।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:16 PM

सागर टाइगर अटैक (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Tiger Attack: सागर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां सुबह-सुबह घर से निकला एक युवक अचानक बाघ के हमले का शिकार हो गया। कुछ सेकंड में सब कुछ बदल गया और युवक की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम मुहली पटना का है। यहां रहने वाले 31 वर्षीय सुदामा यादव रोज की तरह सुबह अपने पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि झाड़ियों में मौत घात लगाकर बैठी है।

बाघ ने किया सुदामा पर हमला

जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुदामा गांव के पास स्थित बाड़े की ओर पहुंचे, उनकी नजर झाड़ियों में छिपे एक बाघ पर पड़ी। अचानक सामने बाघ को देखकर सुदामा घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए दौड़ने लगे लेकिन बाघ ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बाघ ने पीछे से हमला करते हुए सबसे पहले उनके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। अपनी जान बचाने के लिए सुदामा लगातार संघर्ष करते रहे, लेकिन बाघ ने उनकी पीठ पर भी पंजों से कई वार कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

सीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण

CM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

सागर में पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का किया मर्डर, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश जारी

खंडवा हाईवे पर संग्राम: गोवंश वध के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी चक्का जाम

घायल युवक की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण

इस बीच घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज और भीड़ को देखकर बाघ जंगल की ओर भाग गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को संभाला। घायल सुदामा यादव को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के हाथ और पीठ पर गहरे घाव हैं और करीब 10 टांके लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव में अब लोगों के बीच डर का माहौल है और लोग अपने घरों से निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। जंगल से सटे इलाकों में बढ़ती ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

Sagar young man attacked by tiger while collecting fodder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.