ताइक्वांडो में सागर का जलवा बरकरार; 9 गोल्ड समेत 26 मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड कप
Taekwondo State Championship: सागर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 9 स्वर्ण सहित 26 पदक जीतकर मचाया धमाल, लगातार तीसरे साल गोल्ड कप पर किया कब्जा।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
गोल्ड कप स्टेट चैम्पियनशिप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Taekwondo Championship Gold Cup: मध्य प्रदेश के सागर ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपना दम दिखा दिया है। मध्य प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि सागर ने लगातार तीसरे साल गोल्ड कप जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीन दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सागर के धामश्री स्थित सागर सरोज मैरिज गार्डन में किया गया। इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 32 जिलों से करीब 560 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि वे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें।
लगातार तीसरे बार की सागर ने गोल्ड कप की मेजबानी
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि लगातार तीसरे साल इस प्रतिष्ठित गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी सागर को मिली है। प्रतियोगिता में प्री-सब जूनियर, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। सबसे खास बात यह रही कि ओपन फ्रेशर वर्ग में चार से छह साल तक के नन्हे खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। छोटे-छोटे बच्चों के जोश और खेल कौशल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान
सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़
सागर ने जीते 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक
सागर जिले के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले दर मुकाबले खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी और कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। अंत में सागर की टीम ने कुल 26 पदक जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि ताइक्वांडो के क्षेत्र में उनका कोई मुकाबला नहीं है। 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ सागर ने लगातार तीसरी बार गोल्ड कप अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।
जिला ताइक्वांडो संघ ने कही बड़ी बात
जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर देना है। संघ के अध्यक्ष योगेश जैन, उपाध्यक्ष दीपक जैन और जिला सचिव अर्जुन रावत ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सागर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और बेहतर अवसर देने की है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में UCC पर आया सबसे बड़ा अपडेट, सुझावों की समय-सीमा खत्म; अब 60 दिनों में तैयार होगा फाइनल ड्राफ्ट
सागर के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे संभाग के लिए गर्व की बात है। लगातार तीसरे साल गोल्ड कप जीतकर इन खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और जुनून के दम पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। अब उम्मीद है कि यही खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सागर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
