सागर में भूसे के अंदर छिपाकर रखा था अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस ने 35 पेटियां कीं जब्त

Sagar Illegal Explosives : सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगुंवा गांव में पुलिस की कार्रवाई। बरामद सामग्री में इमल्शन एक्सप्लोसिव होने की प्रारंभिक जानकारी, BDS टीम मौके पर तैनात।
Explosives Seized MP
अवैध विस्फोटकों का जखीरा पकड़ायाफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सागर के मझगुंवा गांव में अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद।

  • भूसे के अंदर छिपाकर रखी थीं 30 से 35 पेटियां।

  • प्रारंभिक जानकारी में इमल्शन एक्सप्लोसिव होने की बात।

Sagar Police Seize 30 to 35 Boxes of Illegal Explosives : मध्यप्रदेश के सागर जिले में अवैध विस्फोटकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुंवा में भूसे के अंदर छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री की करीब 30 से 35 पेटियां बरामद की गई हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाया गया है।

भूसे के अंदर छिपाकर रखी थीं विस्फोटकों की पेटियां

पुलिस की कार्रवाई के दौरान विस्फोटक सामग्री को भूसे के अंदर छिपाकर रखा हुआ पाया गया। सामग्री को इस तरह छिपाया गया था कि किसी को आसानी से इसकी जानकारी न मिल सके। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मौके से करीब 30 से 35 पेटियां जब्त की गई हैं। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटकों को वहां कब और किस उद्देश्य से रखा गया था।

खनन और पहाड़ों की ब्लास्टिंग में होता है इस्तेमाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद सामग्री में इमल्शन एक्सप्लोसिव शामिल हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर खनन और पहाड़ों की ब्लास्टिंग में किया जाता है। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को छिपाकर रखने के पीछे किसका हाथ है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

BDS टीम की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई

सागर जिले में मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। टीम की निगरानी में विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में सावधानी बरतते हुए आगे की जांच कर रही है।

Explosives Seized MP
धमकियों के बीच दिलजीत ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, बोले- 15 को आ रहा हूं इंदौर, सबसे पहले खाऊंगा पोहा

कहां से आए विस्फोटक, किसे होनी थी सप्लाई?

एमपी पुलिस अब विस्फोटकों के स्रोत और उनके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। फिलहाल मामले में किसी आरोपी या सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।