धमकियों के बीच दिलजीत ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, बोले- 15 को आ रहा हूं इंदौर, सबसे पहले खाऊंगा पोहा

Diljit Dosanjh Indore show : इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर धमकियों के बीच दिलजीत का बेबाक अंदाज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर साफ कर दिया वो 15 तारीख को इंदौर में अपना कॉन्सर्ट करने आ रहे हैं।
Diljit Dosanjh shares video ahead of Indore concert
धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियोफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो ।

  • बोले- 15 तारीख को इंदौर आ रहा हूं, इरादा नहीं बदलेगा।

  • दिलजीत बोले- इंदौर आकर सबसे पहले पोहा खाऊंगा।

Punjabi Singer Diljit Dosanjh respond on Social Media : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर धमकियों के बीच उनका बेबाक अंदाज सामने आया है। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर साफ कर दिया है कि किसी भी धमकी से उनका इंदौर आने का इरादा नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि वो 15 तारीख को इंदौर पहुंचेंगे और वहां आकर सबसे पहले पोहा खाएंगे।

बोले- धमकी से डरने वाला नहीं हूं

वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, इंदौर आने का उनका इरादा नहीं बदलेगा। वो किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने धमकी देने वालों को दो टूक अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "जो मेरे लिए संकट खड़ा करेगा, मैं उसके लिए संकट बन जाऊंगा।"

इंदौर आकर सबसे पहले खाऊंगा पोहा

दिलजीत ने अपने वीडियो के जरिए इंदौर कॉन्सर्ट में आने को लेकर फैंस को भरोसा दिया। उन्होंने खास अंदाज में कहा कि इंदौर पहुंचकर सबसे पहले पोहा खाएंगे। उनके इस बयान के बाद फैंस में कॉन्सर्ट को लेकर उत्साह है।

15 तारीख के कॉन्सर्ट पर सबकी नजरें

इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर धमकियों की खबरों के बीच अब उनके वीडियो की चर्चा हो रही है। दिलजीत ने अपने बयान से साफ किया है कि वो तय कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर आने के इरादे पर कायम हैं। अब 15 तारीख को होने वाले कॉन्सर्ट और सुरक्षा इंतजामों पर सबकी नजरें रहेंगी।

क्या है धमकी का पूरा मामला

इंदौर शहर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में ईमेल भेजकर बम थ्रेट दिया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड यानी बीडीएस की टीम से जांच कराई। वहीं महापौर सचिवालय को मिले ईमेल को भी गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Diljit Dosanjh shares video ahead of Indore concert
भोपाल विधायक विश्राम गृह के कमरे में पुलिस की वर्दी में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, विधायक हुए हैरान

खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया ईमेल

जानकारी के अनुसार ये धमकी भरा ईमेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। ईमेल भेजने वालों में खुद को रुखन शाहवाला, इंजीनियर गुरानाख सिंह, डॉ गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी बताने वालों के नाम लिखे हैं। ईमेल में इंदौर शो के दौरान ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।