सागर के मोतीनगर में खूनी संघर्ष, बच्ची को धक्का देने के विवाद में चले लाठी-डंडे; 5 लोग घायल

Motinagar Clash Sagar: सागर के बाघराज में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, बच्ची को धक्का देने के विवाद में आमने-सामने आए दो पड़ोसी पक्ष, चले लाठी-डंडे। 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
five injured in violent clash over pushing a girl in Sagar
सागर के मोतीनगर में खूनी झड़प(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Motinagar Sagar Bloody Clash: सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाघराज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में करीब पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, विवाद के दौरान चाकूबाजी होने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

बच्ची को धक्का देने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, बाघराज स्थित आवासीय कॉलोनी में दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद एक छोटी बच्ची को धक्का देने की बात को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि उबेश, आमिर और असद अपनी भाभी के साथ हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए। आरोप है कि पहले एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

विवाद के बाद एक पक्ष की महिला रोशन आरा ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उबेश और उसके भाई कथित तौर पर उन्हें परेशान करते हैं और आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। महिला का आरोप है कि इन परिस्थितियों के कारण घर की महिलाओं का बाहर आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

five injured in violent clash over pushing a girl in Sagar
ग्वालियर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; राहुल गांधी पर FIR के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। सागर पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मारपीट की वजह, घटना में शामिल लोगों और चाकूबाजी के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com