Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
Samarth Singh Bail Petition: ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR के बाद से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। याचिका पर जबलपुर हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
जबलपुर हाई कोर्ट और समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम याचिका लगाई है, जिस पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने कोर्ट में पैरवी की।
अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विशा की सास यानी गिरीबाला सिंह को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी है। इस मामले में भोपाल में ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। FIR के बाद गिरीबाला और समर्थ दोनों ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।
भोपाल कोर्ट ने नहीं दी थी अग्रिम जमानत
ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल कोर्ट ने गिरीबाली की उम्र और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना होने, साथ ही पूर्व में जज रहने के आधार पर ये कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि उनके भागने की आशंका नहीं है। इधर समर्थ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
परिजनों ने किया था अग्रिम जमानत का विरोध
ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था, जबकि समर्थ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। समर्थ लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ पर इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।
ये भी पढ़ें : धार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा का शव अपने घर की छत पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद से समर्थ सिंह फरार है। ट्विशा के परिजनों ने समर्थ और उसके परिवार पर ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
