‘मौके पर पहुंचा तो खून से सना था शव…’, सागर में महिला की रहस्यमय मौत! पति ने भांजा दमाद पर लगाए आरोप
Sagar Murder Case: सागर के मकरोनिया में दीनदयाल नगर के किराए के मकान में महिला सोनाली पटेल का शव फंदे पर लटका मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप, संदेही सुंदर पटेल हिरासत में।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Makronia Sonali Patel Death Case: मध्य प्रदेश के सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीनदयाल नगर में किराए के मकान में रह रही एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पति ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए अपने ही भांजा दामाद और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान 35 वर्षीय सोनाली पटेल के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उसका शव किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को सुंदर पटेल ने दी, जो पिछले करीब डेढ़ साल से सोनाली के साथ रह रहा था।
जब मौके पर पहुंचा पति तो शून से सना मिला शव
मृतका के पति खरग राम पटेल का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव खून से सना हुआ था, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। उनका कहना है कि सोनाली को डेढ़ साल पहले सुंदर पटेल अपने साथ भगा ले गया था। सुंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: रतलाम के सर्राफा बाजार में डकैती करने आए पारदी गिरफ्तार; 6 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
राज्यसभा चुनाव के बाद MP की राजनीति में पोस्टर वॉर, दिग्विजय सिंह को बताया वरिष्ठ बयानवीर; BJP ने झाड़ा पलड़ा
‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
लाड़ली बहनों के खातों में आई खुशियों की 37वीं किस्त; CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए ₹1500
खरग राम ने लगाए गंभीर आरोप
खरग राम का आरोप है कि इस पूरे मामले की जानकारी सुंदर के परिवार को भी थी और सभी लोग इसमें शामिल थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोनाली के पास मकान खरीदने के लिए करीब 25 लाख रुपये थे, जिनका इस्तेमाल सुंदर ने जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और अन्य व्यापारिक वाहन खरीदने में किया। जानकारी के अनुसार सोनाली और खरग राम ने वर्ष 2014 में इंदौर में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक नौ साल का बेटा भी है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और सोनाली ने तलाक का मामला भी दायर किया था।
यह भी पढ़ें: MP News: रतलाम के सर्राफा बाजार में डकैती करने आए पारदी गिरफ्तार; 6 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
पुलिस ने जांच की शुरू, संदेह में सुंदर पटेल
घटना की सूचना मिलने पर मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और संदेही सुंदर पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
