सागर: राम दरबार लेकर शराब दुकान के सामने बैठीं महिलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध प्रदर्शन

Women demand removal of liquor shop : मछरयाई में शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने राम दरबार लेकर धरना दिया और हनुमान चालीसा पढ़ी। प्रशासन ने एक महीने में दुकान शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने एक महीने में शिफ्ट करने का दिया लिखित आश्वासन
राम दरबार लेकर पहुंचीं महिलाएंकिया हनुमान चालीसा का पाठ
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सागर के मछरयाई में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन।

  • राम दरबार लेकर पहुंचीं महिलाएं

  • दुकान के सामने किया हनुमान चालीसा पाठ।

  • प्रशासन ने एक महीने में दुकान शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया।

Women Protest Against Liquor Shop in Machrayai Sagar : शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सागर के मछरयाई में महिलाओं ने फिर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं राम दरबार लेकर शराब दुकान के सामने पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर दुकान को रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग उठाई।

धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस, आबकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत की और एक महीने के भीतर शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया।

राम दरबार लेकर पहुंचीं महिलाएं, किया हनुमान चालीसा का पाठ

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान आबादी क्षेत्र में संचालित हो रही है। दुकान के आसपास मंदिर भी है और इसी रास्ते से छोटी बच्चियां तथा महिलाएं गुजरती हैं। शराब दुकान के आसपास शराब पीने वालों की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। महिलाओं ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी और इसे यहां से हटाने की मांग पर अड़ी रहेंगी।

अधिकारियों ने एक महीने में शिफ्ट करने का दिया लिखित आश्वासन

सागर में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से शराब दुकान को एक महीने के भीतर दूसरी जगह शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

अधिकारियों ने एक महीने में शिफ्ट करने का दिया लिखित आश्वासन
सीहोर में 10 साल के बेटी से छेड़छाड़ पर भड़की मां, आरोपी को पकड़कर सरेराह पीटा, बाइक में लगा दी आग

शराब पीने के बाद व्यक्ति की मौत से शुरू हुआ विरोध

14 नवंबर को मछरयाई स्थित शराब दुकान के बाहर शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने शराब दुकान के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था। पिछले तीन दिनों से दुकान नहीं खुल पा रही थी। जब भी दुकान खोलने की कोशिश होती, महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने पहुंच जाती थीं।

चौथे दिन खुली शराब दुकान

बुधवार को भी महिलाओं ने दुकान के सामने धरना दिया। प्रशासन और रहवासियों के बीच बातचीत के बाद एक महीने में दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने पर सहमति बनी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म हुआ और चौथे दिन शराब दुकान खुल सकी।