सागर शराबकांड में 11 नहीं बल्कि 13 लोगों की हुई मौत, कलेक्टर ने खुद कबूला- देखें VIDEO

Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा अपडेट, मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 13, कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत में की आधिकारिक पुष्टि, पूरे इलाके में मचा हड़कंप।
Sagar liquor tragedy claims 13 lives; collector confirms higher death toll in liquor case
सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया मौत का आंकड़ा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sagar Collector On Death Casualties: सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जहां कछ समय पहले मौत के आंकड़े को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि मौत का आंकड़ा 11 है, तो वंही अब सागर कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अब तक सागर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वंही कई लोग ऐसे हैं जिनपर डॉक्टरों की टीम द्वारा नजर रखी जा रही है।

घटना की शुरुआत शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे नौराज और गूगरा खुर्द क्षेत्र में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने से हुई। लोगों को उल्टी, सिरदर्द और अन्य गंभीर लक्षणों के बाद अस्पताल ले जाया गया। कुछ की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतकों में नौराज, गूगरा खुर्द, पाटन, चौका, दलपतपुर, बमूरा और लिधौरा समेत आसपास के गांवों के लोग बताए जा रहे हैं।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि जांच आज से शुरू भी हो चुकी है। बता दें कि, जिला प्रशासन ने 4 से 5 ऐसे मरीजों को डॉक्टरों की टीम की निगरानी में यानी क्रिटिकल केयर में रखा गया है। जिनमें कुछ सिम्पटम्स दिखाई दे रहे हैं।

आबकारी विभाग का लेटर भी जांच के दायरे में

इसके अलावा जब प्रतिभा पाल से पूछा गया कि आबकारी विभाग का लेटर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस पर उनका क्या कहना है? इस बात का जवाब देते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कहा कि आबकारी विभाग का जो लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह भी जांच के दायरे में है और हर उस बिंधु का पता लगाया जा रहा है। जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना घटित हो गई।

Sagar liquor tragedy claims 13 lives; collector confirms higher death toll in liquor case
इंदौर में तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा, चलती कारों पर गिरा पुराना इमली का पेड़; महिला की हुई मौत

10 आरोपियों का बंडा नगर में पुलिस द्वारा निकाला गया जुलूस

जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों का सोमवार को बंडा नगर में पुलिस ने जुलूस निकाला। भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल ले जाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस दौरान 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com