सागर शराबकांड: भाजपा में ही पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के खिलाफ उठे विरोध के सुर, निष्कासन की मांग

BJP Arunodaya Chaubey : सागर बंडा जहरीली शराब कांड को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और निष्कासन की मांग की है।
Arunoday Chaubey
अरुणोदय चौबे पर कार्रवाई की मांगफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Sagar Liquor Case : सागर के बंडा जहरीली शराब कांड को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब भाजपा के अंदर तक पहुंच गया है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए चौबे को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

विवाद की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर अरुणोदय चौबे की प्रतिक्रिया से हुई। चौबे ने अपनी पोस्ट में बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सिद्धार्थ कुशवाहा के रिश्तों और बहेरिया में उससे जुड़ी बताई जा रही होटल और पंप की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए।

पृथ्वी सिंह ने आरोपों को बताया गलत

चौबे की पोस्ट पर पूर्व जनपद सदस्य पृथ्वी सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि स्वर्गीय विक्रम सिंह कुशवाहा उनके साढ़ू भाई नहीं हैं और चौबे राजनीतिक स्वार्थ के चलते गलत जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। पृथ्वी सिंह ने चौबे से अपने दावे का प्रमाण सार्वजनिक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि रिश्ते को लेकर कोई प्रमाण है तो उसे सामने लाया जाए। प्रमाण नहीं होने पर चौबे पोस्ट हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।

सोशल मीडिया से पोस्ट हटने की चर्चा

विवाद बढ़ने के बीच बुधवार को चौबे की ओर से की गई सोशल मीडिया पोस्ट गुरुवार को दिखाई नहीं देने की बात सामने आई। हालांकि, पोस्ट हटाए जाने को लेकर चौबे की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की निष्कासन की मांग

इधर, कई भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए अरुणोदय चौबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चौबे ने पार्टी के वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह को लेकर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताते हुए कहा कि अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ निराधार आरोप लगाना अनुशासनहीनता है। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौबे के कथित आचरण को कांग्रेस की राजनीति से जोड़ते हुए प्रदेश नेतृत्व से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Arunoday Chaubey
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले नई चुनौती, IDA मैदान में भरा पानी; कांग्रेस ने जमा किया है 10 लाख किराया

शराबकांड के बाद सियासत और गरमाई

बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के बाद से ही सागर जिले की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष आरोपियों पर कार्रवाई की बात कह रहा है। अब अरुणोदय चौबे की पोस्ट को लेकर भाजपा के भीतर उठे विरोध ने इस राजनीतिक विवाद को नया मोड़ दे दिया है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से चौबे के खिलाफ किसी कार्रवाई का आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com