सागर के जरुवाखेड़ा में सनसनी! 23 वर्षीय संगीता की संदिग्ध मौत; शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने खड़े किए सवाल
Women Suspicious Death In Sagar: जरुवाखेड़ा में संगीता चौबे की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्टियों की बात कहकर लाए थे अस्पताल, शरीर पर मिले चोटों के निशान, एएसपी ने दिए जांच के आदेश।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर में महिला की संदिग्ध मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Jaruvakheda Suspicious Death Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के जरुवाखेड़ा गांव में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने इस मौत को और भी रहस्यमय बना दिया है।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय संगीता चौबे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संगीता को उसके पति सोमनाथ चौबे द्वारा सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के शरीर पर थे चोटों के निशान
शुरुआती जानकारी में बताया गया कि महिला को उल्टियां हो रही थीं और इसी वजह से उसे अस्पताल लाया गया था लेकिन जब डॉक्टरों और पुलिस ने महिला के शरीर पर चोटों के निशान देखे तो मामला संदिग्ध हो गया। लोकेश कुमार सिन्हा एडिशनल एसपी ने बताया कि एक महिला है और उसके परिजन उसको हॉस्पिटल लेकर के पहुंचे थे और शुरुआती जो तथ्य आए थे उसमें ये था कि उसको वोमिट हुई है। उसके बाद उसको हॉस्पिटल ले गए थे। तब हॉस्पिटल में वह मृत अवस्था में ही पहुंची थी।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: टीकमगढ़ में मची चीख-पुकार, सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
रीवा में नेशनल हाईवे पर आधी रात को बड़ा एक्शन; लग्जरी कार से बरामद हुआ 5 क्विंटल बारूद और डेटोनेटर
दतिया में बिजली कंपनी की टीम पर हमला, केबल कटिंग पकड़ने पर कर्मचारी के सिर पर दे मारा डंडा- देखें VIDEO
जीतू पटवारी का दिल्ली मार्च, MP के सभी कांग्रेस विधायक कल पहुंचेंगे देश की राजधानी; राष्ट्रपति से मांगा समय
पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी सच्चाई
परिस्थितियां संदिग्ध है और अभी उसमें मृतिका का पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसके मृत्यु के कारणों का पता चलेगा और इसमें पुलिस के द्वारा मर्ग प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और इसमें आगे जांच की जा रही है पुलिस के अनुसार मृतका का मायका ओडिशा में है और उसका एक 7 से 8 माह का छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है, जो ओडिशा से मध्य प्रदेश के सागर पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी परिजनों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।
पड़ोसियों ने बताई चौंकाने वाली बात
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम को संगीता की सास को चूड़ियां और श्रृंगार का सामान खरीदते देखा गया था। वहीं बुधवार सुबह करीब 6 बजे संगीता को एक निजी वाहन से इलाज के लिए सागर ले जाया गया। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार ने किसी को भी उसकी तबीयत या हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। घटना के बाद नरयावली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पति से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: MP News: टीकमगढ़ में मची चीख-पुकार, सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्या यह सामान्य मौत है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? शरीर पर मिले चोटों के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई है, जो इस रहस्यमयी मौत की असली कहानी सामने लाएगी।
