सागर में लिफ्ट देने के बहाने युवती से बदतमीजी, लड़की ने लात-घूंसों से पीटा, बाइक छोड़कर भागा आरोपी

Sagar Crime News : सागर के नरयावली से खुरई जा रही युवती ने बाइक सवार युवक पर बदतमीजी और पीछा करने का आरोप लगाया। ठाकुर बाबा मंदिर के पास युवती ने युवक का विरोध किया और उसकी पिटाई कर दी।
Sagar girl confronts bike rider after alleged misbehavior
बदतमीजी करने वाले युवक को लड़की ने पीटा
Published on
Updated on

Sagar Girl Misbehavior Case : सागर जिले के नरयावली से खुरई जा रही एक युवती के साथ बाइक सवार युवक द्वारा बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक, खुरई जाने के लिए उसने युवक से बाइक पर लिफ्ट ली थी। रास्ते में युवक ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बाइक रोक दी, जिसके बाद युवती बीच रास्ते में उतर गई।

युवती ने इसके बाद दूसरी बाइक से लिफ्ट ली और ठाकुर बाबा मंदिर के पास पहुंची। आरोप है कि बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए मंदिर तक पहुंच गया। वहां भी उसने युवती के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। युवक को सामने देखकर युवती ने उसका विरोध किया और मामला विवाद में बदल गया।

युवती ने युवक की कर दी पिटाई

युवती ने युवक का विरोध करते हुए उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक उस समय शराब के नशे में था। युवती ने उसे मौके से भागने से रोकने की कोशिश की और उसकी बाइक भी अपने कब्जे में ले ली।

बाइक लेकर भागने की कोशिश में गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने मौके से अपनी बाइक लेकर भागने की कोशिश की। युवती ने उसे रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान युवक बाइक समेत नीचे गिर गया। इसके बाद युवती ने उसकी बाइक लेकर जाने नहीं दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक छोड़कर भागा

सूचना मिलने पर जरूआखेड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक अपनी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sagar girl confronts bike rider after alleged misbehavior
डिंडोरी में बदली लोगों की सोच, अब सांपों को मारने की बजाय करा रहे रेस्क्यू, जंगल में छोड़े गए 5 सांप

खुरई के मार्केट में काम करती है युवती

जानकारी के अनुसार, युवती खुरई के मार्केट में काम करती है और रोजाना नरयावली से खुरई आती-जाती है। इसी दौरान उसने खुरई पहुंचने के लिए बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली थी। युवती के आरोपों के आधार पर सागर पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com