इंदौर: तालाब से बचकर निकले मासूम ने सुनाई दास्तां, कनाडिया पुलिस ने आरोपी सुनील से बरामद की खास डायरी

Indore Kanadia Murder Case: कनाडिया में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, पत्नी की हत्या के बाद दो बच्चों को तालाब में फेंका, बेटी की मौत, सुरक्षित बचे मासूम ने पुलिस को रोक बताई कहानी, आरोपी सुनील गिरफ्तार।
Kanadia police recover diary from accused Sunil
कनाडिया मर्डर केस का खुलासा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Kanadia Police Recover Diary From Accused Sunil: इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पत्नी अनीता और बेटी माही की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, चाकू का आधा हिस्सा और एक डायरी बरामद की है। डायरी में आरोपी ने वारदात से पहले पति-पत्नी के रिश्तों और पारिवारिक विवाद से जुड़ी कई बातें लिखी हैं।

पुलिस डायरी में दर्ज तथ्यों की गहन जांच कर रही है। महेश मामले में बच्चे का भी एक बयान सामना है जिसमें वह पूरी घटनाक्रम बता रहा है बच्चा जब तालाब से बचकर बाहर आया था उसके बाद पुलिस की कष्ट कर रही गाड़ी को देखा उसने उन्हें रोका और पूरी कहानी बताई थी

सुनील ने पत्नी की हत्या करने के बाद बच्चों को तालाब में फेंका था

दरअसल इंदौर जिले के कनाडिया थाना क्षेत्र में है इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी सुनील ने अपनी पत्नी अनीता की हत्या करने के बाद बच्चों को तालाब में फेंक दिया था। इस घटना में बेटी माही की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा सुरक्षित बच गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार का आधा हिस्सा भी बरामद

इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू का आधा हिस्सा बरामद किया है। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक निजी डायरी भी मिली, जिसमें उसने वारदात से पहले पति-पत्नी के संबंधों, पारिवारिक तनाव और अपने मनोभावों का उल्लेख किया है।

Kanadia police recover diary from accused Sunil
पन्ना में आफत बनी बारिश! उफनते नाले में बही महिला, लोगों ने जान पर खेलकर बचाया

डायरी में लिखी बातों का सत्यापन कर रही पुलिस

पुलिस अब डायरी में लिखी प्रत्येक बात का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी की शादी करीब 17 से 18 वर्ष पहले हुई थी तथा लंबे समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद और आपसी कलह चल रही थी। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जिला न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में तालाब से बचकर निकले बच्चे का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूरी कहानी बयां कर रहा है और बता रहा है कि कैसे उसके पिता ने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com