Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO

Midnight Chaos In Sagar: सागर के मुख्य बस स्टैंड पर नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, हाथ में धारदार बका लहराकर राहगीरों को धमकाया, एक्शन में आई गोपालगंज पुलिस, हथियार और स्कूटी जब्त।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:37 PM

सागर में नशे में धुत युवती का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Drunk Girl Viral Video: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोपालगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड के पास रविवार देर रात शराब के नशे में धुत युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक युवती हाथ में धारदार हथियार (बका) लेकर सड़क पर घूमती और उसे लहराती नजर आई, जिससे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत युवक-युवतियां काफी देर तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

राहगीरों से अभद्रता, गाली-गलौज कर मचाया उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराब के नशे में धुत युवक-युवतियों ने राह चलते लोगों के साथ अभद्रता की और उनसे गाली-गलौज भी की। विरोध करने वालों को धमकाने की भी कोशिश की गई। सबसे ज्यादा दहशत उस समय फैल गई, जब युवती हाथ में धारदार बका लेकर खुलेआम सड़क पर घूमने लगी। बस स्टैंड जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से लोग सहम गए। कई राहगीरों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से दूरी बना ली, जबकि आसपास के दुकानदार भी स्थिति को देखकर चिंतित नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष

MP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’

बस स्टैंड पर नशे में धुत युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा!#BusStand #ViralVideo #CrimeNews pic.twitter.com/PFMfnUsOUI — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 27, 2026

मोबाइल में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवती हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक भी सड़क पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने की युवती की पहचान, धारधार हथियार और स्कूटी जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच करते हुए युवती की पहचान हो गई है। उसके कब्जे से धारदार हथियार और स्कूटी जब्त की है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO

वहीं, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, इसलिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sagar drunk woman sharp weapon late night chaos viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 07:37 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.